Bihar By Election: बेलागंज सीट से NDA ने उतारा महिला उम्मीदवार, जानें कौन हैं दबंग मनोरमा देवी?
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Oct 2024 2:05 PM
Bihar By Election 2024: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इसको लेकर जदयू ने बेलागंज विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है. बेलागंज विधानसभा सीट से जदयू ने मनोरमा देवी को मैदान में उतारा है.
Bihar By Election 2024: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इसको लेकर जदयू ने बेलागंज विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है. बेलागंज विधानसभा सीट से जदयू ने मनोरमा देवी को मैदान में उतारा है. जिसके बाद से अब लड़ाई त्रिकोणिय हो गई है. इस विधानसभा सीट से तय माना जा रहा था की NDA यहां से महिला उम्मीदवार को उतारेगा. क्षेत्र में यह भी चर्चा थी कि दबंग मनोरमा देवी यहां से जदयू की प्रत्याशी होंगी. बता दें कि मनोरमा देवी बाहुबली छवि की हैं. पूर्व में उनपर कई आरोप लगे हैं.
1970 में हुआ मनोरमा देवी का जन्म
मनोरमा देवी ट्रक ड्राइवर हजारा सिंह और ढाबे वाली कबूतरी देवी की बेटी हैं. इनका जन्म 1970 में हुआ और यहीं से शुरू हुई मनोरमा की यात्रा, जो राजनीतिक गलियारे से होते हुए जेल तक भी पहुंच गई थी. बिंदी यादव उस जमाने में उतना कुख्यात तो नहीं थे लेकिन छोटी-मोटी ठेकेदारी करता था और उसका अक्सर उस ढाबे पर आना-जाना होता था. उसी दौरान बिंदी यादव ने मनोरमा से 1989 में देवघर में शादी कर ली. बिंदी यादव की यह दूसरी शादी थी
शादी के बाद चमकी पति की किस्मत
मनोरमा यादव से शादी के बाद बिंदी यादव का दिन बदलने लगा. 1990 में बिहार में लालू राज आ गया. बिंदी यादव ने अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते बिंदी यादव और मनोरमा देवी आसमान छूने लगें. बिंदी यादव उस जमाने में गया का आतंक बन गया. जल्दी ही उस इलाके का बड़ा ठेकेदार भी बन गया. पैसों की बरसात होने लगी.
Also Read: बीजेपी छोड़ बिहार में नई पार्टी बनाएंगे RCP SINGH, पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने से थे नाराज
मनोरमा देवी का राजनीतिक सफर
इस परिवार का शुरू से ही आरजेडी से जुड़ाव रहा है. लालू प्रसाद यादव उनके आदर्श रहे हैं. 2001 में बिंदी यादव जिला परिषद का अध्यक्ष बना, तो मनोरमा यादव 2001 में मोहनपुर ब्लॉक की प्रमुख बनी. ब्लॉक प्रमुख रहते हुए उन्होंने MLC तक का सफर तय किया. वे जदयू से MLC भी रह चुकी हैं. 2020 में मनोरमा देवी को जदयू से टिकट दिया गया था. लेकिन, उनको हार का सामना करना पड़ा.
दबंग स्वभाव की हैं मनोरमा देवी
मनोरमा देवी जो स्वाभाव से दबंग हैं. बिंदी यादव अपराध और हथियार के बल पर इलाके का दबंग बना. लेकिन बिंदी यादव की हिम्मत नहीं कि वो अपनी दूसरी पत्नी मनोरमा देवी के सामने ऊंची आवाज में बात भी करे. इसी साल महिला दिवस के अवसर पर मनोरमा यादव ने महिला सशक्तिकरण पर जमकर भाषण दिया था.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










