Kal Ka Mausam: बिहार में थर्ड डिग्री टॉर्चर मोड में ठंड, पटना समेत 32 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Cold Wave Warning

Cold Wave Warning

Bihar Weather: मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 38 में से 32 जिलों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए पटना समेत कुल 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. पूरे बिहार में ठंड थर्ड डिग्री टॉर्चर वाले मोड में आ गई है. जिस कड़ाके की ठंड का लोगों को इंतजार था वो अब लोगों को ही बीमार कर रही है. मौसम विभाग का भी यह कहना है कि पारा इतनी तेजी से नीचे लुढ़का जिसकी उम्मीद नहीं थी. अब तो सोमवार के लिए 38 में से 32 जिलों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार की सुबह-सुबह सोमवार के लिए पटना समेत कुल 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

पटना समेत 32 जिलों में अलर्ट

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट दिया है. जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले में कुछ स्थानों पर सोमवार को घने से बहुत घने कोहरे छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

अगले छह दिनों तक नहीं मिलनेवाली है राहत

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले छह दिनों तक राहत नहीं मिलनेवाली है. वैसे अगले 2 दिनों में बिहार के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है. उसके बाद न्यूनतम तापमान एक बार फिर नीचे लुढ़क सकता है. अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी का अनुमान है. इसके बाद अधिकतम तापमान में किसी बदलाव की गुंजाइश नहीं है.

Also Read : बिहार की हवा खराब, पटना का AQI पहुंचा 300 के पार, दूसरे जिलों का भी बुरा हाल

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन