Bihar Weather Alert: बिहार में 2 दिनों के बाद आंधी-तूफान के साथ बारिश का दिखेगा दौर, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Jun 2025 2:43 PM
बिहार मौसम का सांकेतिक फोटो
Bihar Weather Alert: बिहार में इन दिनों गर्मी की तपिश लोगों को झेलनी पड़ रही है. हालांकि, कई जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश भी देखने के लिए मिल रही. इस बीच मौसम विभाग की ओर से अपडेट जारी कर दिया गया है. आने वाले कुछ दिनों के लिए बड़ा पूर्वानुमान जारी कर दिया है.
Bihar Weather Alert: बिहार के विभिन्न जिलों में उमस वाली गर्मी लोग झेलने के लिए मजबूर हैं. तो वहीं कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का दौर भी देखा जा रहा है. यानी कि, दो तरह का मौसम बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी को लेकर संभावना जताई गई है. तो वहीं, आर्द्रता की मात्रा 50 प्रतिशत के अधिक होने के कारण तपिश वाली गर्मी का एहसास बना रहेगा.
दो दिनों में ऐसा रहेगा मौसम…
इधर, बीते दिन की बात करें तो, बिहार का सबसे गर्म शहर 40 डिग्री के साथ डेहरी और 22.7 डिग्री के साथ सबसे कम तापमान वाल्मीकिनगर में रहा. तो वहीं, अगले दो दिनों में तेज हवा चलने या फिर बारिश की संभावना बेहद कम है. जिसके कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. हालांकि, 10 जून से फिर से पूरे बिहार में बारिश शुरू होगी. बता दें कि, पिछले दिनों मौसम विभाग की ओर से 15 जून तक मानसून की एंट्री को लेकर अनुमान जताया गया था. उम्मीद जताई जा रही है कि, ऐसे में बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
10 जून के बाद बदलेगा मौसम
वहीं, मौसम विभाग की माने तो, 10 से 13 जून के बीच उत्तर बिहार के जिलों में आंधी-पानी की गतिविधियां फिर सक्रिय हो सकती हैं. लिहाजा, मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है. यानी कि, आंधी-तूफान के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दो दिनों के बाद उत्तर बिहार के कई जगहों पर हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










