Bihar Weather Alert: बिहार में 2 अगस्त तक जारी रहेगा आंधी- तूफान के साथ बारिश का दौर, IMD ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
बिहार मौसम खबर

बिहार मौसम खबर

Bihar Weather Alert: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में किसी दिन कोई चेतावनी नहीं है. घर से निकलने से पहले अपने जिले का मौसम जरूर जान लें.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में अलर्ट है वहां गरज-चमक, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और भारी बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जिलों में किसी दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

31 जुलाई को इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

31 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और भारी बारिश की संभावना है. पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में कोई मौसम चेतावनी नहीं है.

1 अगस्त को इन जिलों में रहेगा असर

1 अगस्त को बिहार के ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, पटना, नालंदा, गया, नवादा, भोजपुर और बक्सर में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. केवल कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.


बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2 अगस्त को इन जिलों में बरतें सावधानी

2 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास में येलो अलर्ट रहेगा. इन जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और भारी बारिश हो सकती है.

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, जहानाबाद और अरवल में किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन