AAP का बीजेपी पर वार : केजरीवाल बोले- चीन बना रहा AI सूरज, पीएम मोदी छात्रों पर करा रहे FIR

Updated:
विज्ञापन

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( स्रोत- सोशल मीडिया )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने चीन द्वारा आर्टिफिशियल सन बना रहा है और पीएम मोदी छात्रों पर FIR दर्ज कराने में व्यस्त हैं. .

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के खिलाफ दर्ज की जा रही FIR को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिस समय दुनिया के बड़े देश विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, वहीं भारत में छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा, हम FIR में उलझे

केजरीवाल ने कहा, "एक तरफ चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा है और दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री युवा छात्रों पर FIR दर्ज कराने में व्यस्त हैं." उन्होंने आरोप लगाया कि देश के युवाओं को आगे बढ़ाने और शोध के लिए प्रोत्साहित करने के बजाय उन्हें डराने का माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत को शिक्षा और नवाचार पर ध्यान देना चाहिए.

एक तरफ चीन आर्टिफिशियल सूरज बना रहा है, दूसरी तरफ हमारी सरकार से सड़कें, पुल नहीं बन पा रहें हैं. एक ही बारिश में हमारे शहरों का बुरा हाल हो जा रहा है. चारो तरफ कूड़ा ही कूड़ा भरा पड़ा है. क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री पार्टियां तोड़ने और वोट कटवाने लगे हैं.- AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

सियासी घमासान तेज

केजरीवाल के इस बयान के बाद छात्रों के मुद्दे पर सियासत और तेज होने के संकेत हैं. विपक्ष इसे युवाओं की आवाज दबाने का मामला बता रहा है, जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बन सकता है.

पुराने विवादों की दिलाई याद

केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब पहले भी विभिन्न विश्वविद्यालयों और छात्र आंदोलनों के दौरान छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को घेरता रहा है. जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अन्य विश्वविद्यालयों में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान भी FIR और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर रही थी. विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि असहमति की आवाज उठाने वाले छात्रों को निशाना बनाया जाता है.

यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके की मां का दावा- BJP जॉइन करो, वरना अंजाम बुरा होगा, ऐसी मिली थी धमकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola