पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करते हुए, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर वाला एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि PIB की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे की पड़ताल कर इसे पूरी तरह से फर्जी करार दिया है.

विज्ञापन

Fact Check: वायरल हो रहे इस पत्र में राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि 'व्यक्तिगत एवं राजनीतिक उत्तरदायित्व स्वीकार करते हुए' प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दिया जा रहा है. इस पत्र पर फर्जी दस्तखत के साथ '24 मई 2025' की तारीख भी अंकित की गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इसे तरह-तरह के दावों के साथ शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

PIB ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए स्पष्ट किया है कि पत्र पूरी तरह फर्जी है. पीआईबी ने बताया, "प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है." PIB ने बताया, इस पत्र पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी हैं और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है.


आधिकारिक सूत्रों पर ही करें विश्वास

सरकारी एजेंसी PIB ने नागरिकों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी संवेदनशील या चौकाने वाले दावे पर तुरंत भरोसा न करें. किसी भी खबर या दावे पर यकीन करने से पहले हमेशा सरकारी एवं आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करें.

वायरल पोस्ट को लेकर रहें सावधान

पीआईबी ने कहा, पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी शेयर करने या कोई भी फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट करने से पहले खास सावधानी बरतें.


ये भी पढ़ें: संसद भवन में पीएम मोदी ने की हाई लेवल बैठक, राजनाथ-जयशंकर और डोभाल समेत कई दिग्गज रहे मौजूद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola