बिहार में VIP नंबर का क्रेज, दो महीने में 6 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Feb 2026 5:31 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में गाड़ियों के फैंसी और VIP नंबर का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. पिछले दो महीनों में ई-ऑक्शन के जरिए सरकार ने करीब 6 करोड़ रुपये कमाए हैं. जिसमें पटना के वाहन मालिक सबसे आगे रहे हैं.
Bihar News: बिहार में गाड़ियों पर VIP और फैंसी नंबर रखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. लोग अपनी पसंद का नंबर लेने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं. इस रेस में राजधानी पटना सबसे आगे है. राज्य के बिहार परिवहन विभाग ने पिछले दो महीनों में फैंसी नंबरों की ई-नीलामी से 5.95 करोड़ रुपये कमाए हैं. यह जानकारी परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दी.
विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 दिसंबर 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच 4,117 वाहन मालिकों ने ई-ऑक्शन में हिस्सा लिया. सबने अपनी पसंद का नंबर चुनने के लिए बोली लगाई.
ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम से बढ़ी पारदर्शिता
फैंसी नंबर के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम शुरू किया गया है. इच्छुक वाहन मालिक पहले रजिस्ट्रेशन करते हैं. फिर तय समय पर वेबसाइट के जरिए बोली लगाते हैं. जो सबसे ज्यादा रकम देता है, वही नंबर जीतता है. मंत्री ने कहा कि दो महीनों में इतनी बड़ी कमाई पहली बार हुई है.
पटना नंबर वन, छोटे जिलों में कम रुचि
पटना के लोगों ने फैंसी नंबरों पर 2.46 करोड़ रुपये खर्च किए. मुजफ्फरपुर से 52.17 लाख रुपये की कमाई हुई. गया से 41 लाख और पूर्णिया से 33.53 लाख रुपये आए. वहीं खगड़िया में सिर्फ 93,500 रुपये और शिवहर में 52,000 रुपये की बोली लगी. यहां रुचि सबसे कम दिखी.
इन नंबरों की सबसे ज्यादा मांग
सबसे ज्यादा डिमांड 0001, 0003, 0005, 0007 और 0009 नंबर की रही. इन्हें ग्रुप A में रखा गया है. नॉन-ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए इनकी रिजर्व कीमत 1 लाख रुपये है. ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए 35,000 रुपये तय किए गए हैं.
स्टेटस सिंबल बन रहा फैंसी नंबर
फैंसी नंबर अब स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है. लोग अपनी पहचान अलग दिखाने के लिए खास नंबर चुन रहे हैं. सरकार को भी इससे मोटा राजस्व मिल रहा है. आने वाले महीनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.
Also Read: बिहार में आने वाली है नौकरियों की बहार, जानिए किस विभाग में कितना पद खाली, जल्द आएगा नोटिफिकेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










