बिहार में आने वाली है नौकरियों की बहार, जानिए किस विभाग में कितना पद खाली, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Bihar Government Job: नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार में आयोगों के खाली पद भरे जाएंगे और हजारों नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज होगी. युवा आयोग से लेकर लोक सेवा आयोग तक बड़े फैसलों की तैयारी है. साथ ही भर्ती के साथ ट्रेनिंग कार्यक्रमों पर भी जोर दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Government Job: वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार में बड़े प्रशासनिक फैसले होने वाले हैं. कई आयोगों के रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर कार्ययोजना बना ली है. भर्ती और ट्रेनिंग दोनों पर एक साथ काम होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार युवा आयोग में होगी नियुक्ति

बिहार युवा आयोग के गठन के बाद अब इसमें नियुक्ति की बारी है. एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी. इन पदों पर सरकार स्तर से फैसला होगा. सत्ताधारी गठबंधन के बीच हिस्सेदारी भी तय होगी. युवा आयोग की घोषणा विधानसभा चुनाव के दौरान की गई थी.

सूचना आयोग और अन्य आयोग भी तैयार

बिहार राज्य सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त का एक पद खाली है. इस नियुक्ति में नेता प्रतिपक्ष से भी सलाह ली जाएगी. बिहार तकनीकी सेवा आयोग में एक अध्यक्ष और एक सदस्य (स्वास्थ्य सेवा) की नियुक्ति होनी है. तकनीकी नौकरियों की प्रक्रिया इसी आयोग से होती है.

बिहार लोक सेवा आयोग में भी एक सदस्य का पद रिक्त है. अनुसूचित जाति आयोग में भी एक सदस्य की नियुक्ति होगी. बिहार लोकायुक्त में एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की तैनाती की जानी है.

प्रतियोगी परीक्षा से हजारों भर्तियां

  • 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के जरिए 173 असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) नियुक्त किए जाएंगे.
  • बिहार कर्मचारी चयन आयोग 31,924 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा.
  • लोक सेवा आयोग 18,112 पदों पर भर्ती करेगा.
  • तकनीकी सेवा आयोग 43,315 पदों के लिए अनुशंसा भेजने की तैयारी में है.

400 ट्रेनिंग प्रोग्राम का लक्ष्य

बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान यानी बिपार्ड 400 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा. एक लाख युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है. नए वित्तीय वर्ष में सरकार का फोकस साफ है. भर्ती भी होगी. ट्रेनिंग भी होगी. युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने की कोशिश तेज हो गई है.

Also Read: बिहार पुलिस में बड़ा प्रमोशन, पटना के लॉ एंड ऑर्डर SDPO समेत 4 बने ASP, देखें लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन