बिहार पुलिस में बड़ा प्रमोशन, पटना के लॉ एंड ऑर्डर SDPO समेत 4 बने ASP, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. चार वरीय DSP को ASP पद पर प्रमोशन मिला है. जबकि पटना जिले में कई थानेदारों के तबादले भी किए गए हैं.

विज्ञापन

Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस महकमे से बड़ी खबर आई है. राज्य के चार वरीय पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक यानी ASP के पद पर प्रोमोशन मिला है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. पद ग्रहण करने की तारीख से उन्हें ASP के वेतनमान का लाभ मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये अधिकारी बने ASP

प्रोमोशन पाने वालों में SDPO लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद, संजीत कुमार प्रभात, राजकुमार शाह और सुमित कुमार शामिल हैं. चारों अधिकारी अपने-अपने जिलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. SDPO-1 लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद 2013 बैच के अधिकारी हैं. वे पहले नालंदा में पदस्थापित थे. पिछले दो वर्षों से पटना में लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कानून व्यवस्था के मामलों में उनकी सक्रियता चर्चा में रही है.

SSP दफ्तर में सम्मान समारोह

प्रोमोशन के बाद शनिवार को कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार प्रभात पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के कार्यालय पहुंचे. SSP ने दोनों अधिकारियों को अशोक स्तंभ का बैच पहनाकर सम्मानित किया. उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. खबर मिलते ही पुलिस महकमे में उत्साह दिखा. कोतवाली थानेदार अजय कुमार, बमबम कुमार और अरविंद कुमार निराला मिठाई और बुके लेकर पहुंचे. बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.

पटना जिले में तबादले की भी घोषणा

इसी बीच पटना जिले में चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला भी किया गया है. फतुहा थानेदार सदानंद शाह को लाइन क्लोज कर दिया गया है. कुमार रौशन को फतुहा का नया थानेदार बनाया गया है. कमलेश राज को सुलतानगंज थाने की कमान सौंपी गई है. रवि कांत को गुलजारबाग TOP का प्रभारी नियुक्त किया गया है. लगातार प्रमोशन और तबादलों से साफ है कि पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल जारी है.

Also Read: मार्च के बाद महंगी होगी जमीन, बिहार में बढ़ने जा रहा है रजिस्ट्री शुल्क

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन