Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा के 1 से 5 दिसंबर तक चलने वाले सत्र में क्या-क्या होगा, जानिये सब कुछ
Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Nov 2025 12:56 PM
बिहार विधानसभा
Bihar Vidhan Sabha: नई सरकार बनने के बाद बिहार विधानसभा का सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा, जो कि 5 दिसंबर तक चलेगा. 5 दिनों तक चलने वाले सत्र में इस बार काफी कुछ नया होगा. साथ ही सत्र के दौरान क्या कुछ गतिविधियां होगी, आइये जानते हैं...
Bihar Vidhan Sabha: नई सरकार बन चुकी है और बिहार विधानसभा के सत्र की भी शुरुआत होने वाली है. 1 से 5 दिसंबर तक विधानसभा का सत्र चलेगा. सत्र के पहले दिन सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव सदन की सदस्यता ग्रहण करने की शपथ दिलायेंगे. 2010 के बाद पहली बार सदन में सत्ता पक्ष की ओर से 200 से अधिक सदस्य होंगे. जबकि विपक्ष के सदस्यों की संख्या 38 होगी.
पहले और दूसरे दिन सत्र में क्या कुछ होगा?
पहले दिन ही दोपहर में नये विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा. बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के अगले दिन दो दिसंबर को एक से अधिक नामांकन होने की स्थिति में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा. एक ही नामांकन की स्थिति में डॉ. प्रेम कुमार के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की जायेगी.
तीसरे, चौथे और पांचवे दिन क्या होगा?
तीन दिसंबर को विधानमंडल के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन होगा. सेंट्रल हॉल में आयोजित संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसके बाद चार दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद और सरकार का उत्तर होगा. इसके बाद आखिरी दिन यानी कि पांच दिसंबर को दोनों सदनों में सेकेंड सप्लीमेंट्री पेश होगा और इसके बाद विनियोग विधेयक लिये जायेंगे. इस तरह से सत्र समाप्त हो जायेगा.
इस बार के सत्र में काफी कुछ होगा नया
जानकारी के मुताबिक, इस बार सत्र के दौरान काफी कुछ नई सुविधाएं देखने के लिये मिलेगी. दरअसल, सदन की कार्यवाही बिल्कुल नई तकनीक के साथ चलने वाली है. सभी विधायकों की सीटों पर टैबलेट लगा दिए गए हैं, जिनके जरिए वे सवाल पूछेंगे. इससे सदन के अंदर कागज का इस्तेमाल लगभग खत्म हो जाएगा. नेवा योजना के तहत विधानसभा को डिजिटल बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










