बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता आज से पटना में

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में मेगा माइंड चेस क्लब द्वारा शनिवार से बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन पटना के गोला रोड में होगा.
पटना. अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में मेगा माइंड चेस क्लब द्वारा शनिवार से बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन पटना के गोला रोड में होगा. ऑल बिहार शतरंज एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अबतक राज्य भर से डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर दी है. तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के आधार पर चयनित दो-दो खिलाड़ी चार अक्तूबर से हैदराबाद में होनेवाली राष्ट्रीय अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नंदकिशोर होंगे़ सहायक निर्णायक की भूमिका में आलोक प्रियदर्शी होंगे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




