Bihar Train: बिहार के यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 27 जून से बदल जाएंगे दर्जनों ट्रेनों के रूट, देखें लिस्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Jun 2025 8:40 AM
Train News (सांकेतिक)
Bihar Train: उत्तर बिहार से अमृतसर जाने वाली दर्जनों ट्रेनों के रूट में 27 जून से बदलाव किया गया है. पंजाब के जंडियाला में लूप लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग वर्क के चलते रेलवे ने 27 ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है. इसमें कई ट्रेनें मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं.
Bihar Train: उत्तर बिहार से पंजाब की ओर रेल यात्रा करने वालों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है. पंजाब के जंडियाला स्टेशन पर लांगर लूप लाइन में 26 जून से 14 जुलाई तक होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) वर्क के कारण 27 ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है. इस अवधि में ट्रेनों की आवाजाही में बदलाव होगा, जिससे यात्रियों को अपनी योजना में सावधानी बरतनी होगी.
कई ट्रेनें मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेंगी
इनमें से 11 मेल/एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन से होकर गुजरती हैं, जिसका सीधा असर इस क्षेत्र के यात्रियों पर पड़ेगा. उत्तर रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, अमृतसर-व्यास के बजाय अब ट्रेनें अमृतसर-तरण तारण-व्यास होकर चलेंगी.
प्रभावित ट्रेनों की सूची व तारीखें:
- 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस- 27 जून
- 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस- 2 और 9 जुलाई
- 04652 जयनगर-अमृतसर स्पेशल- 27, 29 जून; 2, 4, 6, 9, 11, 13 जुलाई
- 14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस- 27-30 जून; 1, 2, 5, 14 जुलाई
- 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस – 27 जून
- 14673/14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस – 30 जून; 2-10 जुलाई
- 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल – 4, 6, 8 जुलाई
- 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल – 4 जुलाई
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस – 10-12 जुलाई
- 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस – 13 जुलाई
- 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस – 26-30 जून; 2, 7, 8, 10 जुलाई
क्या करें यात्री?
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और नया रूट चेक कर लें. इससे असुविधा से बचा जा सकेगा. यात्री NTES ऐप या रेलवे की वेबसाइट से लाइव अपडेट ले सकते हैं. यह बदलाव अस्थायी है, लेकिन उत्तर बिहार से पंजाब जाने वाले हज़ारों यात्रियों को प्रभावित करेगा. समय पर जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाना बेहतर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










