Bihar Train News: बिहार के बरौनी से 7 शहरों के लिये इस दिन तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये टाइमिंग

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Oct 2025 8:30 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: छठ महापर्व के बाद ट्रेनों में फिर भीड़भाड़ बढ़ गई है. ऐसे में बरौनी से 7 शहरों के लिये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इन शहरों में चेन्नई, मदुरै, राजकोट के साथ अन्य भी शामिल हैं. पैसेंजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार से खुलने वाली ट्रेनों में भीड़भाड़ एक बार फिर बढ़ रही है. छठ महापर्व के बाद वापस लौटने वालों की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ रही है. पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और सहरसा जैसे जिलों से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से यह फैसला लिया गया है.

7 शहरों के लिये चल रही स्पेशल ट्रेनें

जानकारी के मुताबिक, बिहार से नई दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिये खासकर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. ऐसे में बरौनी से भी 7 शहरों के लिये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. इन ट्रेनों में कुछ नवंबर तो कुछ ट्रेनें दिसंबर तक चलेगी. ऐसे में बरौनी स्टेशन से खुलने वाली कौन-कौन सी ट्रेनें हैं, आइये जानते हैं-

  1. (गाड़ी नंबर- 09062) बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन – यह ट्रेन हर गुरुवार को बरौनी से 12.15 बजे खुलेगी और बांद्रा टर्मिनस 6.30 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन 27 नवंबर तक चलेगी.
  2. (गाड़ी नंबर-05211) बरौनी-सोगरिया (कोटा) स्पेशल ट्रेन – यह ट्रेन हर शनिवार को बरौनी से 16.10 बजे खुलेगी और सोगरिया (कोटा) अगले दिन करीब 10.00 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन 27 दिसंबर तक चलेगी.
  3. (गाड़ी नंबर- 06060) बरौनी-मदुरै स्पेशल ट्रेन – यह ट्रेन हर मंगलवार को बरौनी से 23.00 बजे खुलेगी और मदुरै चौथे दिन 7.45 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन 29 नवंबर तक चलेगी.
  4. (गाड़ी नंबर- 09570) बरौनी-राजकोट स्पेशल ट्रेन – यह ट्रेन हर शनिवार को बरौनी से 14.40 बजे खुलेगी और राजकोट तीसरे दिन 4.40 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन 29 नवंबर तक चलेगी.
  5. (गाड़ी नंबर- 06056) बरौनी-पोत्तनूर (कोयम्बटूर) स्पेशल ट्रेन – यह ट्रेन हर मंगलवार को बरौनी से 23.45 बजे खुलेगी और पोत्तनूर 3.45 बजे चौथे दिन पहुंचेगी. यह ट्रेन 2 दिसंबर तक चलेगी.
  6. (गाड़ी नंबर- 09034) बरौनी-उधना स्पेशल ट्रेन – यह ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को बरौनी से 6.45 बजे खुलेगी और उधना ठीक एक दिन बाद 19.00 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन 27 दिसंबर तक चलेगी.
  7. (गाड़ी नंबर- 06040) बरौनी-चेन्नई स्पेशल ट्रेन – यह ट्रेन हर बुधवार को बरौनी से 21.00 बजे खुलेगी और चेन्नई 18.00 बजे तीसरे दिन पहुंचेगी. यह ट्रेन 3 दिसंबर तक चलेगी.

Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, 3 दिनों के लिये अलर्ट जारी, साइक्लोन ‘मोन्था’ का असर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन