Bihar Train News: इस दिन से चलेगी राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन, जानिए किस-किस स्टेशन पर होगा स्टॉपेज

Updated:
विज्ञापन
Bihar Train News Rajkot-Barauni special run from this day know stoppage

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: त्योहारों के बीच राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया. पैसेंजर्स को यह सुविधा 2 अक्टूबर से 29 नवंबर तक मिलेगी. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया.

विज्ञापन

Bihar Train News: त्योहार के समय ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया. दरअसल, राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई. त्योहार के बीच रेलवे का यह निर्णय राहत भरा माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पैसेंजर्स को यह सुविधा 2 अक्टूबर से 29 नवंबर तक मिलेगी.

राजकोट से बरौनी ट्रेन की टाइमिंग

ट्रेन की टाइमिंग को लेकर बताया गया कि गाड़ी नंबर 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन राजकोट से हर गुरुवार को 5.00 बजे खुलेगी. इसके बाद शुक्रवार को 12.20 बजे डीडीयू, शनिवार को 1.10 बजे पाटलिपुत्र, 2.00 बजे हाजीपुर के साथ अन्य स्टेशनों पर रुकते 5.00 बजे बरौनी पहुंच जायेगी.

वापसी में ट्रेन की टाइमिंग

इसके बाद वापसी में यह ट्रेन गाड़ी नंबर 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल ट्रेन शनिवार को बरौनी से 14.40 बजे खुलेगी. इसके बाद 16.15 बजे हाजीपुर, 17.10 बजे पाटलिपुत्र और 21.20 बजे डीडीयू के साथ अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 4.40 बजे राजकोट पहुंच जायेगी.

ये है ट्रेन का स्टॉपेज

जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार को राजकोट से खुलेगी. जबकि 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार को बरौनी से खुलेगी. त्योहारी सीजन में यह फैसला खास माना जा रहा. इसके अलावा ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें तो, डीडीयू (चंदौली), पाटलिपुत्र, हाजीपुर, प्रयागराज, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला, जयपुर और अजमेर में रुकेगी. पहले ही टाइम टेबल जारी होने से लोग आसानी से अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे.

तिरुपति और मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा

मालूम हो एक के बाद एक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का एलान किया जा रहा है. इससे पहले समस्तीपुर से तिरुपति और राजगीर से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का एलान किया गया. रेलवे के इस फैसले से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने वाली है.

Also Read: Bihar News: बिहार को मिले ये दो नए रामसर साइट, यहां आने वाले टूरिस्टों को मिलेगा बेहद खास नजारे का मजा

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन