Bihar Train News: बिहार के लिए इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा, पितृपक्ष और पूजा पर नहीं होगी कोई परेशानी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Aug 2025 9:17 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: बिहार में पितृपक्ष और आगे आने वाले त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. पितृपक्ष को देखते हुए जबलपुर से गयाजी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इसका रूट और टाइमिंग भी तय कर दिया गया है.
Bihar Train News: पितृपक्ष मेला के अवसर पर जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया (कोटा) से गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है.
ये सभी ट्रेनें चलाई जायेंगी…
(गाड़ी नंबर- 01661) रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल: रानी कमलापति स्टेशन से 7, 12 और 17 सितंबर को 13:20 बजे खुल कर अगले दिन 9:30 बजे गया पहुंचेगी.
(गाड़ी नंबर-01662) गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल: 10, 15 और 20 सितंबर को गया से 14:15 बजे खुल कर अगले दिन 10:45 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.
(गाड़ी नंबर- 01706) गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल: 8, 13 और 18 सितंबर को गया से 14:15 बजे खुल कर अगले दिन 04:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
(गाड़ी नंबर- 01705) जबलपुर-गया स्पेशल : 9, 14 और 19 सितंबर को जबलपुर से 19:35 बजे खुल कर अगले दिन 9:30 बजे गया पहुंचेगी.
(गाड़ी नंबर- 09817) सोगरिया-गया पितृपक्ष स्पेशल : सोगरिया (कोटा) से 6, 13 और 20 सितंबर को 23:10 बजे खुल कर अगले दिन 23:45 बजे गया पहुंचेगी.
(गाड़ी नंबर- 09818) गया-सोगरिया पितृपक्ष स्पेशल: 8, 15 और 22 सितंबर को गया से 01:15 बजे खुला कर अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया स्टेशन पहुंचेगी.
ये 12 ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुकेंगी
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे जोन से चलने वाली 12 ट्रेनें कप्तानगंज के साथ अलग-अलग स्टेशनों पर रुकेंगी. जानकारी के अनुसार तीन सितंबर से 12538 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 12:38/12:40 बजे कप्तानगंज स्टेशन पर रुकते हुए आगे रवाना होगी. वहीं, चार सितंबर से 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस 00:48/00:50 बजे कप्तानगंज स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
ये सभी ट्रेनें भी शामिल
चार सितंबर से 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 09:17/09:20 बजे बस्ती स्टेशन पर रुकते हुए आगे रवाना होगी, जबकि पांच सितंबर से 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस 23:51/23:54 बजे बस्ती स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी. तीन सितंबर से 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 14:25/14:27 बजे सरायमीर स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसके अलावा अन्य ट्रेनें शामिल हैं.
Also Read: Raid In Bihar: एक और भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, इन 3 ठिकानों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










