बिहार से गोरखपुर होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस के साथ छपरा-गोरखपुर पैसेंजर भी कैंसिल

Updated:
विज्ञापन
India To International Trains

India To International Trains

Bihar Train: छपरा से गोरखपुर होकर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके साथ ही कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है. गोरखपुर और गोरखपुर कैंट के मध्य चल रहे थर्ड लाइन निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Bihar Train: बिहार के सारण जिले से गोरखपुर होकर यूपी के कई जिलों से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं कई गाड़ियों के मार्ग भी बदले गए है. इन परिवर्तनों के चलते यात्रियों, खासकर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को छपरा जंक्शन से गुजरने वाली अप साइड की सप्ताहिकी ट्रेन मौर्यध्वज सुपरफास्ट को रद्द कर दिया गया, जिससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु काफी मायूस नजर आये. इसके अलावा 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली स्पेशल और 02563 क्लोन हमसफर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर अन्य स्टेशनों से होकर चलाया गया.

डाउन दिशा की ट्रेनों में 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को बाराबंकी से डायवर्ट कर छपरा के रास्ते चलाया गया, जबकि जनसेवा एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया. इसके साथ ही 14617 अमृतसर जनसेवा और 55055 छपरा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन भी रद्द रहीं. हालांकि रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के रद्द और मार्ग परिवर्तन की जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी थी.

सूचना के अभाव या समय पर जानकारी न मिलने के कारण कई यात्री पहले से प्लेटफॉर्म पर पहुंच गये थे. जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस संदर्भ में पूछे जाने पर जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों से अपील की गयी है कि वह यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त कर लें, जिससे अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके.

Also Read: बिहार से यूपी होकर जाने वाली आठ ट्रेनों का बदला मार्ग, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी का समय चेंज

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन