बिहार से यूपी होकर जाने वाली आठ ट्रेनों का बदला मार्ग, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी का समय चेंज

Updated at : 19 Apr 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Train Cancelled

Jharkhand Train Cancelled

Bihar Train: आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलने वाली हैं. ये सभी ट्रेनें गोरखपुर कैंट और गोरखपुर रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त की गईं थी. जिसे रेलवे ने बहाल कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Train: रेलवे प्रशासन की ओर से कुसम्ही-गोरखपुर कैट-गोरखपुर जं-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना कार्य जारी है. गोरखपुर जं स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के लिए आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाने का निर्णय किया गया है. इसमे सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस सहित अन्य आठ ट्रेनें शामिल है.

भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी का बदला समय

भागलपुर और दानापुर के बीच चलने वाली गाड़ी सं 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के पटना जं पर ठहराव के समय में संशोधन किया गया है. 20 अप्रैल से गाड़ी सं 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 11:00 बजे के बजाय 10:40 बजे ही पटना जंक्शन पहुंचेगी और 10:45 बजे यहां से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी. यह जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद ने दी है.

21 मई से एलएचबी कोच के साथ चलेगी पटना-हटिया

पटना से हटिया जाने वाली हटिया-पटना एक्सप्रेस का सफर और आरामदायक होगा. 21 मई से इस ट्रेन का परिचालन एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) रैक से किया जायेगा. रेलवे ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. कोच बदलने का नोटिफिकेशन भी आ गया है. साथ में एक और नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके तहत अब 20 मई से हटिया-पटना एक्सप्रेस में तीन बोगियां बढ़ा दी जायेगी. 21 कोच के साथ हटिया-पटना एक्सप्रेस चलेगी.

कटिहार-अमृतसर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

रेलवे कटिहार-अमृतसर-कटिहार के बीच छह-छह फेरों के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाएगा, इससे पहले बरेली होते हुए अप-डाउन 26 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है. 05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात नौ बजे खुलेगी, जो पूर्णिया, अररिया कोर्ट, दरभंगा, सीतामढ़ी, गोरखपुर, गोंडा होते हुए रात 11:06 बजे बरेली पहुंचेगी. यहां से मुरादाबाद, अंबाला, जालंधर होते हुए अगले दिन सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी. 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे चलने के बाद रात 11:12 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी.

Also Read: मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में बजरंग दल का आक्रोश मार्च, राष्ट्रपति शासन के साथ NIA से जांच कराने की मांग

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन