Bihar Train Accident: देर रात जमुई में ट्रेन हादसा, सिमुलतला स्टेशन के पास पलटी मालगाड़ी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Dec 2025 8:00 AM
जमुई में पलटी मालगाड़ी
Bihar Train Accident: जमुई में शनिवार की देर रात बड़ा रेल हादसा हुआ. हावड़ा-किऊल रेलखंड पर एक मालगाड़ी पलट गई. मालगाड़ी झाझा की तरफ जा रही थी लेकिन तभी अचानक डीरेल हो गई.
Bihar Train Accident: बिहार के जमुई जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ. शनिवार की देर रात हावड़ा-किऊल रेलखंड पर स्थित सिमुलतला स्टेशन के पास अप लाइन में मालगाड़ी पलट गई. जिसके कारण अन्य ट्रेनों का आवागमन ठप रहा. जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी की बोगी टेलवा बाजार के पास बड़ुआ नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज के पास पहुंचते ही डीरेल होने लगी.
आसनसोल से झाझा जा रही थी ट्रेन
इस घटना को लेकर बताया गया कि मालगाड़ी में सीमेंट लोडेड था. वह आसनसोल से झाझा की तरफ जा रही थी. तभी शनिवार की रात करीब 11:40 बजे अचानक डीरेल हो गई और पलट गई. इस वजह से काफी देर तक अप और डाउन दोनों ही लाइन में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. इसके साथ ही घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों की टीम, स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
कैसे हुआ ट्रेन हादसा?
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के दौरान लगभग 10 डिब्बे पटरी पर ही पलट गये. इसके साथ ही 5 डिब्बे बड़ुआ नदी में पलट गये. हादसे के कारणों को लेकर अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. हालांकि, रेलवे के अधिकारियों की माने तो, प्रारंभिक जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि रेलवे ट्रैक में खराबी, कोई तकनीकी कारण या फिर किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ. पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है.
ट्रेनों के सामान्य परिचालन में लग सकता है समय
इसके साथ ही इस हादसे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि जितने भी डिब्बे डीरेल हुए हैं, उसे हटाने में 8 से 9 घंटे का समय लग सकता है. डिब्बों को हटाने के बाद तमाम जांच किये जायेंगे. अगर रेलवे ट्रैक में कोई खराबी होगी तो उसे ठीक किया जायेगा, उसके बाद ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सकेगा. ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे लेकर ट्रेन के परिचालन के लिये ऑप्शनल रूट पर विचार किया जा रहा है.
Also Read: सरकारी विभाग हो या कैब, प्राइवेट गाड़ी के कमर्शियल इस्तेमाल पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










