Bihar Tourist Place: कश्मीर जैसी वादियों का मजा अब बिहार में, इस जिले में हाउसबोट की सुविधा, दिलकश नजारे का ले सकेंगे मजा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Oct 2025 2:01 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Tourist Place: बिहार के कैमूर जिले में जल्द ही हाउसबोट की सुविधा लोगों को मिलने वाली है. यहां घूमने आने वाले लोगों को डल झील जैसा एक्सपीरियंस मिल पायेगा. इसके साथ ही वादियों के बीच का खूबसूरत नजारा लोगों को खूब आकर्षित करेगा.
Bihar Tourist Place: अब कश्मीर के जैसे खूबसूरत वादियों के बीच हाउसबोट का मजा लेना है तो इसके लिये आपको बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. बिहार के कैमूर जिले में लोगों को बेहद खास सुविधा मिलने वाली है. दरअसल, यहां के दुर्गावती डैम को डेवलप किया जा रहा है. इसके साथ ही इसे एक टूरिस्ट हब के रूप में तैयार किया जा रहा है. जल्द ही यह जगह लोगों के लिये फेवरेट बन सकता है.
जल्द ही लोगों को मिलेगी हाउसबोट की सुविधा
जानकारी के मुताबिक, दुर्गावती डैम में हाउसबोट की सुविधा मिलने वाली है. इसके जरिये लोगों को कश्मीर वाले डल झील और खूबसूरत वादियों में रहने के जैसा ही महसूस हो सकेगा. पहाड़ियों से घिरा यह डैम धीरे-धीरे लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. यहां पर लोग फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने का रोमांच और सुकून के पल बिता सकेंगे.
पर्यटन विभाग की खास तैयारी
दरअसल, इसे लेकर पर्यटन विभाग की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके साथ जल्द ही इसे आम लोगों के लिये भी शुरू कर दिया जायेगा. मालूम हो, दुर्गावती डैम को ही करमचट डैम कहा जाता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवा और पानी की लहरें लोगों को खूब आकर्षित करती है. यहां सालों भर पानी रहने के कारण लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बना रहता है.
हाउसबोट में क्या मिलेगी सुविधाएं?
हाउसबोट में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, यहां लोगों को एसी वाले कमरे का मजा मिल पायेगा. इसमें किचन, बाथरूम, कंफर्टेबल सोफा, हैंगिंग चेयर के साथ 8 से 10 लोगों के बैठने की सुविधा भी मिलेगी. सबसे खास फैसिलिटी होगी, यहां मिलने वाला लग्जरी बेड. फिलहाल, हाउसबोट का ट्रायल चल रहा, अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही इसे आम लोगों के लिये शुरू कर दिया जायेगा.
कैमूर की पहाड़ियां लोगों के बीच फेमस
दरअसल, कैमूर की पहाड़ियां लोगों को खूब भाती है. कई लोग यहां की शांत वादियों में सुकून के पल बिताने के लिये पहुंचते हैं. पहाड़ियों की हरियाली और झील का नजारा लोगों को कश्मीर वाली फीलिंग देती है. ऐसे में हाउसबोट के शुरू होने से रोमांच दोगुना हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










