Bihar Tourism: बिहार पर्यटन की नई वेबसाइट लॉन्च, 165 स्थलों की जानकारी अब एक क्लिक पर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jun 2025 4:47 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Tourism: बिहार सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए www.tourism.bihar.gov.in नामक नई वेबसाइट लॉन्च की है, जिसमें राज्य के 165 प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध है. यह वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है, जिससे पर्यटकों को जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार के 165 प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी अब बस एक क्लिक पर मिलेगी. पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने मंगलवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन निदेशालय सभागार में नई विशेषताओं से परिपूर्ण वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in का शुभारंभ किया. नए सिरे से तैयार इस वेबसाइट पर पर्यटकों, पर्यटन क्षेत्र के शोधकर्ताओं और पर्यटन विभाग की योजनाओं की सभी जानकरी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मिलेगी.

पर्यटन विभाग का मोबाइल एप भी जल्द

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटक वेबसाइट से पर्यटन स्थल और मानचित्र को नहीं बल्कि जियोविजर डाउनलोड कर इसके जरिए पूरे स्थल जायजा सीधे तौर पर ले सकते है. इससे लोगों को पर्यटक स्थल तक पहुंचने में सहूलियत होगी.

वेबसाइट पर विभाग से संचालित नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की भी जानकारी मिलेगी. उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में बिहार पर्यटन नीति के आवेदन के फॉर्म्स, मुख्यमंत्री होमस्टे बेड टू ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना, होटल एवं टूर ऑपरेटर के मान्यता से संबंधित आवेदन भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे.

इसके साथ ही पर्यटन विभाग का मोबाइल ऐप भी बन रहा है. वहीँ पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि विभाग वेबसाईट पर लोग भी अपना सुझाव दे सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वेबसाइट पर महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी

पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर प्रमुख पर्यटन सर्किट जैसे बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट, सिख सर्किट, रामायण सर्किट, इको सर्किट, सूफी सर्किट और गांधी सर्किट से संबंधित स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई है. प्रत्येक सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थलों के इतिहास, धार्मिक महत्ता और वहां उपलब्ध पर्यटक सुविधाओं का विवरण भी उपलब्ध है.

इसके साथ ही पर्यटन विभाग से आयोजित सभी वार्षिक कार्यक्रमों को इस वेबसाइट पर दर्शाया गया है, जिससे पर्यटक इन आयोजनों की पूर्व जानकारी लेकर अपनी यात्रा की योजना बना सके. इसके साथ ही वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त पर्यटन गाइडों, टूर ऑपरेटर्स और होटलों की सूची भी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 9400000 परिवारों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2-2 लाख! जानिए कौन-कौन होंगे इसके हकदार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन