Bihar Teacher: शिक्षा सेवकों के लिए आया बड़ा अपडेट, एक दिसंबर से वेतन का भुगतान ऐसे किया जायेगा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Oct 2024 8:21 PM
image for representation only
Bihar Teacher: निदेशालय की तरफ से यह सूचित किया गया है कि शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज की उपस्थिति ई शिक्षा कोष मोबाइल एप में स्कूल एडमिन के लॉगिन से शिक्षक सेवक व तालीमी मरकज मॉड्यूल में जा कर ऑन लाइन उपस्थिति बनाने की प्रक्रिया के लिए सभी कार्य पूरे कर लिये गये हैं.
Bihar Teacher: शिक्षा सेवक 23 अक्तूबर से मोबाइल से ई उपस्थिति दर्ज करायेंगे. ई उपस्थिति का यह मॉक ट्रायल 30 नवंबर तक चलेगा. जन शिक्षा निदेशालय ने इस आशय के आदेश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दे दिये हैं. निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार एक दिसंबर से ई उपस्थिति के आधार पर शिक्षा सेवक / तालीमी मरकज के मानदेय का भुगतान किया जायेगा.
समाधान के लिए हेल्प लाइन नंबर
जानकारी के अनुसार सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी शिक्षा सेवक का नाम ई शिक्षा कोष का नाम न छूट जाये. अगर छूट गया तो तो उसे अपडेट करेंगे. इस एप के मॉक ट्रायल के दौरान जो कठिनाई होगी, उसके लिए अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है. इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर – 94308 20499 और 73522 52816 पर किसी समस्या के समाधान के लिए संपर्क किया जा सकता है.
व्यवस्था को स्थायी किया जायेगा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार निदेशालय की तरफ से यह सूचित किया गया है कि शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज की उपस्थिति ई शिक्षा कोष मोबाइल एप में स्कूल एडमिन के लॉगिन से शिक्षक सेवक व तालीमी मरकज मॉड्यूल में जा कर ऑन लाइन उपस्थिति बनाने की प्रक्रिया के लिए सभी कार्य पूरे कर लिये गये हैं. उल्लेखनीय है कि शिक्षकों की भांति ही अब शिक्षा सेवकों के वेतन का भुगतान ई उपस्थिति के आधार पर ही किया जाना है. इस ट्रायल के दौरान आने वाली कठिनाइयों के समाधान के बाद इस व्यवस्था को स्थायी कर दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: Gaya: चक्रवाती तूफान ‘दाना‘ के कारण गया से गुजरनेवाली कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
क्या बिहार में दिवाली से लेकर छठ तक बंद रहेंगे स्कूल! छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










