Gaya: चक्रवाती तूफान ‘दाना‘ के कारण गया से गुजरनेवाली कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Oct 2024 8:37 PM
Gaya: चक्रवाती तूफान ‘दाना‘ की आशंका को देखते हुए कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया गया है.
Gaya: ओड़िशा व पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान ‘दाना‘ की आशंका को देखते हुए कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि ओड़िशा व पश्चिम बंगाल में आनेवाले संभावित चक्रवाती तूफान को देखते हुए गया सहित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से गुजरनेवाली ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. पूछताछ कार्यालय के साथ-साथ रिजर्वेशन काउंटर पर आने-जानेवाले रेलयात्रियों को जानकारियां दी जा रही है.

IMD का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 24 से 26 अक्तूबर के बीच प्रदेश के समूचे पूर्वी भाग और दक्षिण बिहार के झारखंड से सटे क्षेत्र में मौसम खराब हो सकता है. खासतौर पर तेज गति की हवा के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है. IMD ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. आइएमडी के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर बिहार के विशेष तौर पर भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में जबरदस्त मेघ गर्जना के साथ वज्रपात के रूप में दिखने की आशंका है.

इन ट्रेनों का परिचालन किया गया रद्द
23 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22824 नयी दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी
25 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली तेजस राजधानी
23 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12802 नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
24 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस
25 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस
24 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल
इसे भी पढ़ें: Bihar: दिवाली तक झारखंड, यूपी और बंगाल से आने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ेगी, जानें वजह
Patna: तेजस्वी यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, निर्वाचन आयुक्त से मिले JDU नेता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










