बिपार्ड में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम : उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, विधायकों ने विधायिका के प्रति जवाबदेही तय करने का लिया संकल्प
कार्यक्रम का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Gaya Ji News : गया के बिपार्ड में विधायकों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया. इस दौरान विधायकों ने जनता के जनादेश का सम्मान करने और संविधान के दायरे में रहकर काम करने का संकल्प लिया.
गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Bihar MLAs Training in BIPARD : गया जी शहर के बिपार्ड में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया है. देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

जनता के जनादेश का सम्मान करना हर विधायक का दायित्व : विजय सिन्हा
जनादेश के सम्मान और संविधान की मिली सीख - विजय सिन्हा कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के प्रबोधन कार्यक्रम विधायकों के लिए समय-समय पर आयोजित होते रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विधायिका के प्रति जवाबदेही तय होती है. जनता के जनादेश का सम्मान करने की प्रेरणा मिलती है और संविधान के दायरे में रहकर काम सीखने का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त होता है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायकों को सिखाई जा रही संसदीय परंपराएं : प्रमोद चंद्रवंशी
सदन की गरिमा और कार्यशैली की दी जा रही ट्रेनिंग कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी भी शामिल होने पहुंचे. उन्होंने कहा कि गयाजी में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधायकों को सदन की गरिमा बनाए रखने की सीख देना है. उन्होंने बताया कि सदन के भीतर किस तरह से जनता के हित में सवाल पूछे जाने चाहिए, इसकी बारीकियों का प्रशिक्षण नवनिर्वाचित और माननीय सदस्यों को दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










