गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक रोहित शर्मा की फाइल तस्वीर और फेवा लेक

Gaya Ji News : गया जी के एक युवक की नेपाल के पोखरा की प्रसिद्ध फेवा झील में डूबने से दुखद मौत हो गई. दोस्तों के साथ घूमने गए रोहित शर्मा की असमय मृत्यु से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के एक युवक की नेपाल के पोखरा स्थित प्रसिद्ध फेवा झील में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पहचान चिचौरा गांव निवासी स्वर्गीय संजय शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र रोहित शर्मा के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गया था रोहित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गए थे. सभी दोस्तों ने पहले पोखरा स्थित प्रसिद्ध ताल बाराही मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इसके बाद वे फेवा झील के किनारे पहुंचे, जहां सभी झील में तैरने लगे.

फेवा लेक में मौजूद सैलानियों की फाइल तस्वीर
फेवा लेक में मौजूद सैलानियों की फाइल तस्वीर

तैरने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक

तैराकी के दौरान रोहित शर्मा अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना की सूचना मिलते ही नेपाल की एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.

रेस्क्यू टीम ने 10 फीट गहराई से निकाला शव

रेस्क्यू टीम ने करीब 10 फीट गहरे पानी से रोहित को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही रोहित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव के कुणाल कुमार ने घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचाई. युवक की असमय मौत से पूरे चिचौरा गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.

Also Read : टूटे बिजली तार की चपेट में आने से भैंस की मौत, मुआवजे और जर्जर तारों की मरम्मत की मांग




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन