Bihar Teacher: शिक्षकों की शिकायतों पर अब तेजी से होगी कार्रवाई, ACS ने इन अफसरों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Jun 2025 9:09 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Teacher: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है. जिलावार नोडल अफसरों की नियुक्ति कर दी गई है, जो ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा और समाधान सुनिश्चित करेंगे. अब हर सोमवार को इन शिकायतों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher: बिहार के शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने एक अहम पहल की है. शिक्षकों से प्राप्त शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा, अनुश्रवण और निराकरण को लेकर विभाग ने मुख्यालय स्तर से जिलावार नोडल अफसरों की तैनाती कर दी है. इन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आने वाली शिकायतों पर नियमित रूप से कार्रवाई करें और हर सोमवार को इसकी समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट दें.

वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है अलग-अलग जिलों का जिम्मा

इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश के मुताबिक शिक्षा विभाग के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों को बिहार के अलग-अलग जिलों का जिम्मा सौंपा गया है, ताकि शिक्षक-सम्बंधित शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

बेगूसराय जिले का जिम्मा परामर्शी बैद्यनाथ यादव को सौंपा गया है, वहीं पंकज कुमार मुंगेर की जिम्मेदारी संभालेंगे. गोपालगंज और सीवान के लिए सज्जन आर., जहानाबाद के लिए विनायक मिश्र, शिवहर के लिए निदेशक साहिला, अरवल के लिए सुबोध कुमार चौधरी तथा सारण के लिए अनिल कुमार को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है.

वैशाली का जिम्मा मनोरंजन कुमार को

इसके अलावा वैशाली में मनोरंजन कुमार, सीतामढ़ी में अमरेश कुमार मिश्र, भागलपुर-बांका में संजू कुमारी, समस्तीपुर-दरभंगा में शाहजहां, पटना-भोजपुर में विनीता, नवादा-नालंदा में अजीत शरण और मधेपुरा-खगड़िया में अमित कुमार पुष्पक नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे.

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग की इस पहल का मकसद शिक्षकों की प्रशासनिक और तकनीकी दिक्कतों का समाधान करना है, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के अपने शैक्षणिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. यह कदम शिक्षक समुदाय में भरोसा बढ़ाने और प्रशासनिक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

Also Read: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, पटना में सीएम नीतीश बांटेंगे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन