बिहार के इन दो शहरों को जोड़ेगा ये नया हाईवे, बागमती और कोसी पर बन रहे पुलों से बदलेगा परिवहन का नक्शा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Jul 2025 3:44 PM
प्रतीकात्मक फोटो
Bihar News: सहरसा और खगड़िया के बीच यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए स्टेट हाईवे-95 का निर्माण तेज़ी से जारी है. इस परियोजना के तहत बागमती और कोसी नदी पर पुल बन रहे हैं, जिससे कोसी अंचल को बड़ी राहत मिलेगी.
Bihar News: बिहार के सहरसा और खगड़िया जिलों के बीच सफर अब और सुगम होने वाला है. स्टेट हाईवे-95 के तहत मानसी से हरदी चौधारा तक बन रही सड़क से न केवल दोनों जिलों की दूरी घटेगी, बल्कि कोसी दियारा और फरकिया जैसे पिछड़े इलाकों के लोगों को भी पहली बार आधुनिक सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा. इस परियोजना के तहत बागमती और मृत कोसी नदी पर उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण तेज़ी से जारी है.
661 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह हाईवे
मानसी (खगड़िया) से लेकर हरदी चौधारा (सुपौल) तक का यह हाईवे 661 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है. इसे वर्ष 2027 के जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन सड़क निर्माण विभाग का दावा है कि यह कार्य दिसंबर 2026 तक ही पूरा कर लिया जाएगा. इस हाईवे के निर्माण से सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ और चौथम प्रखंडों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा.
तेजी से चल रहा कोसी नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य
परियोजना के तहत फनगो हॉल्ट के पास कोसी नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है. कुल आठ पायों में से अधिकांश तैयार हो चुके हैं, जबकि बरसात के बाद नदी के मध्य में अंतिम पाया खड़ा किया जाएगा. इसके अलावा सलखुआ प्रखंड स्थित गोरगामा रेलवे क्रॉसिंग पर एक आरओबी (रेल ओवरब्रिज) का निर्माण भी हो रहा है, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की समस्या खत्म होगी.
फनगो से सिमरी बख्तियारपुर तक
लगभग 13 किलोमीटर सड़क और पुल-पुलियों का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है. विभागीय एडमिन मैनेजर संजय राय के अनुसार, निर्माण की गुणवत्ता और गति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि समय से पहले प्रोजेक्ट पूरा किया जा सके.
यह हाईवे न केवल क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाएगा, बल्कि कृषि और व्यवसाय के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा. यह विकास कार्य आज़ादी के 75 वर्षों बाद कोसी अंचल को मिलने वाली एक बड़ी सौगात साबित होगा.
Also Read: मनीष कश्यप जनसुराज में हुए शामिल, प्रशांत किशोर बोले- ‘बिहार को बदलने वाला लड़का अब हमारे साथ’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










