Bihar Special Train: बिहार और गुजरात के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने शेड्यूल जारी किया 

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 May 2025 10:49 AM

विज्ञापन

Bihar Special Train: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली है. ऐसे में रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन के शुरू करने को लेकर कई निर्णय लिए जा रहे हैं. इसी क्रम में बिहार और गुजरात के बीच यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. साथ ही शेड्यूल भी रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Special Train: बिहार में जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली है. इन छुट्टियों में कई लोग अपने मनपसंद की जगहों पर घूमने के लिए जाया करते हैं. ऐसे में रेलवे की ओर से उन यात्रियों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया जाता है. इसी क्रम में अब बिहार और गुजरात के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया. 

बुधवार और शुक्रवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन

बता दें कि, ‘अहमदाबाद-पटना-राजगीर एक्सप्रेस’ 21 मई से 30 जुलाई 2025 तक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. गाड़ी संख्या 03203/03204 पटना-राजगीर रूट पर संचालित होगी. यह LHB रैक पर चलने वाली ट्रेन(12947/48) अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस के रैक से जुड़ी होगी.

जारी किया गया शेड्यूल

वहीं, स्पेशल ट्रेन को लेकर जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक, यात्री अहमदाबाद तक की यात्रा के लिए अहमदाबाद-पटना- अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस(12947/48) से कनेक्ट कर सकते हैं. पटना जंक्शन से अहमदाबाद के लिए रात 11:45 बजे खुलेगी और अहमदाबाद तीसरे दिन सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी.

राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

इधर, राजगीर-पटना स्पेशल (03203) हर बुधवार और शुक्रवार को शाम 8:00 बजे राजगीर से खुलेगी. पटना जंक्शन पर रात 11:10 बजे पहुंचेगी. तो वहीं नालंदा, पावापुरी रोड, बिहार शरीफ जंक्शन, वेना, हरनौत, बख्तियारपुर जंक्शन, खुशरूपुर, फतुहा जंक्शन और पटना साहिब स्टेशन पर रुकेगी. तो वहीं, पटना जंक्शन से बुधवार और शुक्रवार को सुबह 4:35 बजे खुलेगी. राजगीर सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी.

Also Read: Good News: राजगीर में फोरलेन बनने का काम अब होगा तेज, इन जगहों पर एलिवेटेड रोड भी बनेंगे…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन