Bihar Solar Subsidy: बिहार के 58 लाख परिवारों को सस्ती बिजली, घरों की छत पर लगेंगे सोलर प्लांट, सब्सिडी जानकर हो जायेंगे खुश

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

58 लाख गरीब परिवार के घरों की छत पर लगेंगे सोलर प्लांट

Bihar Solar Subsidy: बिहार के लगभग 58 लाख गरीब परिवारों से जुड़ा खास फैसला लिया गया है. इनके घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाए जायेंगे. बिहार के गरीब परिवारों से बिजली का बोझ खत्म हो, इसके लिए सरकार ने यह घोषणा की.

विज्ञापन

Bihar Solar Subsidy: बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर कुटीर ज्योति श्रेणी (बीपीएल) के 58 लाख उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. इन उपभोक्ताओं के घरों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट 100 प्रतिशत सब्सिडी पर लगाया जाएगा. मंगलवार को बिहार का बजट 2026-27 पेश किया गया, जिसमें यह घोषणा की गई.

गरीब परिवारों को मिलेगी सस्ती बिजली

जानकारी के मुताबिक, योजना के पहले फेज में 10 लाख उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इससे और सस्ती बिजली उपलब्ध होगी और बिजली बिल का बोझ भी खत्म होगा. पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवासीय भवनों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने को लेकर एक किलोवाट के लिए 30,000 रुपए, दो किलोवाट के लिए 60,000 रुपए और तीन किलोवाट और अधिक क्षमता के लिए 78,000 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है.

बिजली की मांग में हुई बढ़ोतरी

राज्य के आर्थिक विकास के साथ-साथ बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वर्तमान में राज्य में 23 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. साल 2025-26 में बिजली की अधिकतम मांग 23 जुलाई 2025 को बढ़कर 8,752 मेगावाट तक पहुंच गई. जबकि साल 2026-27 में राज्य की अधिकतम मांग 9,600 मेगावाट से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है.

बिजली से जुड़ा क्या कुछ रहा खास?

  • मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत सभी पंचायतों में 12 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगी.
  • पीरपैंती, भागलपुर में ताप विद्युत संयंत्र 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य.
  • मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत 8.55 लाख कृषि पंप सेटों को सितंबर 2026 तक बिजली कनेक्शन.
  • राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 220 लाख से अधिक, 83 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर.
  • विद्युत वितरण कंपनियों का 215 करोड़ से बढ़कर 2,004 करोड़ रुपए तक पहुंचा.

Also Read: CM Nitish Kumar: बुलेट प्रूफ रेंज रोवर से सफर करेंगे सीएम नीतीश, एक या दो नहीं काफिले में 4 नई गाड़ियां होंगी शामिल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन