CM Nitish Kumar: बुलेट प्रूफ रेंज रोवर से सफर करेंगे सीएम नीतीश, एक या दो नहीं काफिले में 4 नई गाड़ियां होंगी शामिल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Feb 2026 9:04 AM
बुलेट प्रूफ रेंज रोवर से चलेंगे सीएम नीतीश
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब लग्जरी गाड़ी में सफर करेंगे. सरकार बुलेट प्रूफ रेंज रोवर खरीदने वाली है. अभी सीएम नीतीश कुमार हुंडई की आयोनिक 5 गाड़ी से चलते हैं. गाड़ी खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही हाईटेक, लग्जरी और बुलेट प्रूफ गाड़ी से चलेंगे. सीएम नीतीश कुमार के लिए रेंज रोवर खरीदा जाएगा, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में एक या दो नहीं बल्कि 4 गाड़ियां शामिल होने वाली हैं. गाड़ियों की खरीद के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
अब तक किस गाड़ी से सफर करते रहे हैं सीएम?
सीएम नीतीश कुमार फिलहाल पटना में सफर करने के लिए हुंडई की आयोनिक 5 गाड़ी से चलते हैं. लेकिन पटना से बाहर अगर सफर करना होता है तो वे टाटा सफारी का इस्तेमाल करते हैं, जो कि एक बुलेट प्रूफ गाड़ी है. सीएम नीतीश कुमार की कड़ी सुरक्षा की जरूरतों को देखते हुए अब रेंज रोवर खरीदा जा रहा है.
सीएम नीतीश के लिए क्यों खरीदा जा रहा रेंज रोवर?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक सामान्य गाड़ियों से ही सफर करते दिखे हैं. ऐसा पहली बार होगा जब वे रेंज रोवर जैसी लग्जरी और हाई-एंड एसयूवी से चलेंगे, ऐसे में यह बेहद खास माना जा रहा है. साथ ही इसकी खूब चर्चा भी हो रही है. लेकिन प्रशासन की तरफ से सिर्फ यह बताया गया है कि सीएम नीतीश की सुरक्षा को और भी मजबूत करने के उद्देश्य से रेंज रोवर खरीदा जा रहा है.
अत्याधुनिक तकनीक से लैस है रेंज रोवर
अधिकारियों की माने तो, रेंज रोवर दुनिया की सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है. बुलेट प्रूफ बॉडी होने के साथ-साथ इसमें कई एडवांस फीचर होते हैं. इसी कारण देश के बड़े-बड़े नेता इस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं. सूत्रों की माने तो, सीएम नीतीश के लिए गाड़ी खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही वे नई गाड़ी से सफर करते हुए नजर आयेंगे.
Also Read: Patna University: 28 फरवरी को होगा छात्रसंघ का चुनाव, दीवारों पर प्रचार करने वाले हो जाएं सावधान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










