Bihar Shelter Home: बिहार के इस शेल्टर होम में सेल्फ डिपेंडेंट बन रहे बेसहारा बच्चे, पढ़ाई-लिखाई के साथ ये फैसिलिटी भी…

Updated:
विज्ञापन
Bihar Shelter Home self dependent education and facility available

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Shelter Home: पटना के बिहटा में संचालित आश्रय गृह बेसहारा बच्चों के जीवन को नई दिशा दे रहा है. गृह में रहने वाले बच्चों को न केवल पढ़ाई की सुविधा मिल रही है बल्कि उन्हें कौशल ट्रेनिंग भी दिया जा रहा है. यहां बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Shelter Home: (मोनु कुमार मिश्रा, बिहटा) जहां बचपन मुस्कुराए, वही असली आश्रय कहलाता है. इसी सोच को साकार कर रहा है समाज कल्याण विभाग की तरफ से बिहटा में संचालित आश्रय गृह, जो अनाथ और बेसहारा बच्चों के जीवन को नई दिशा दे रहा है. पटना के गायघाट से स्थानांतरित होकर अब बिहटा में आधुनिक स्वरूप में कार्यरत यह केंद्र 200 बच्चों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराता है. यहां 100 लड़के और 100 लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, ट्रेनिंग सेंटर, स्टाफ क्वार्टर और प्रशासनिक भवन बनाए गए हैं.

28.21 करोड़ की लागत से भवन निर्माण

करीब 28.21 करोड़ की लागत से भवन निर्माण विभाग ने इस परियोजना को तैयार किया है. गृह में रहने वाले बच्चों को न केवल पढ़ाई की सुविधा मिल रही है बल्कि उन्हें कौशल ट्रेनिंग भी दिया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. कंप्यूटर क्लास, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, सिलाई, ब्यूटीशियन और अन्य स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम यहां नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं. बच्चों का दिन योग से शुरू होता है और पढ़ाई, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामूहिक भोजन से भरा उनका रूटीन उन्हें परिवार जैसा माहौल देता है.

सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान

गृह में CCTV कैमरे, 15 फुट ऊंची परिधि दीवार, महिला और पुरुष सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, डॉक्टरों की उपलब्धता, OPD और इमरजेंसी सेवा जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं. बच्चों के लिए मेस, लाइब्रेरी और खेलकूद का मैदान भी मौजूद है.

बच्चों के लिए नई पाठशाला

आज यह आश्रय गृह केवल रहने और पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि एक नई पाठशाला बन चुका है, जहां से अनाथ और बेसहारा बच्चों के सपनों को पंख मिल रहे हैं. जिन चेहरों पर कभी मायूसी और अकेलापन झलकता था, वहीं अब आत्मविश्वास और मुस्कान दिखाई देती है. यह पहल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और उज्ज्वल भविष्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. बेशक, यह आश्रय गृह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है कि सही दिशा और सहारा मिले तो हर बच्चा अपने भविष्य को नई उड़ान दे सकता है.

सभी बच्चे मेरे लिए परिवार जैसे…

अधीक्षिका रेनू कुमारी और अधीक्षक हर्षवर्धन हेमंत के साथ विवेक रंजन झा मिलकर इस आश्रय गृह को और व्यवस्थित तरीके से संचालित कर रहे हैं. अधीक्षिका रेनू कुमारी कहती हैं कि आश्रय गृह के सभी बच्चे मेरे लिए परिवार जैसे हैं. मैं उन्हें अपने बच्चों की तरह ही देखभाल और स्नेह देने की कोशिश करती हूं. उनका भविष्य संवारना ही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है और उनकी मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी खुशी.

Also Read: Bihar Kisan Yojana: कश्मीर वाला फल उगाकर अब बिहार में होइए मालामाल! पैसे भी देगी नीतीश सरकार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन