बिहार के स्कूलों में अब छह दिन और मिलेगी छुट्टी, तीज पर दो दिन का अवकाश

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
बिहार के स्कूलों में अब छह दिन और मिलेगी छुट्टी, तीज पर दो दिन का अवकाश

Bihar School Holiday: शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के सिद्धार्थ के आदेश में गठित कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है. पिछले साल के मुकाबले अब बिहार में छह दिन अधिक स्कूल में अवकाश होगा.

विज्ञापन

Bihar School Holiday: पटना. बिहार में स्कूल शिक्षकों की एक और मांग को शिक्षा विभाग ने मान लिया है. पूर्व प्रधान सचिव केके पाठक के समय हुई छुट्टियों को कटौती को रद्द करते हुए अवकाश की नयी सूची तैयार की गयी है. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के सिद्धार्थ के आदेश में गठित कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है. पिछले साल के मुकाबले अब बिहार में छह दिन अधिक स्कूल में अवकाश होगा.

तीज पर अब दो दिनों का अवकाश

नयी सूची में तीज के मौके पर दो दिन अवकाश का प्रवधान किया गया है. वहीं गुरुनानक जयंती समेत पांच नये दिवसों पर छुट्टी की घोषणा की गयी है. इनमें रक्षाबंधन के दिन एक दिन की छुट्टी रहेगी. अनंत चतुरदर्शी को भी अब स्कूल में अवकाश रहेगा. इसी तरह जीतिया के दिन में स्कूल में एक दिन का अवकाश रहेगा. इसके अलावा गुरुनानक जयंती के दिन भी बिहार में अब स्कूल बंद रहेंगे.

Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट

23 से घटाकर 11 कर दी थी छुट्टियां

विदित हो कि शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों की 23 दिनों की छुट्टियों में कटौती कर उसे 11 दिन कर दिया था और इससे संबंधित नई अवकाश तालिका घोषित की थी, तब विभाग ने दुर्गापूजा सहित अन्य पर्व-त्योहारों की छुट्टियों में कटौती कर दी थी. इस साल बिहार शिक्षा विभाग ने पिछले वर्षों में 20 दिनों के बजाय 30 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की घोषणा की. इस सत्र के दौरान स्कूलों में ईद-उल-फितर और ईद-उल-अज़हा पर तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे. बिहार राज्य के स्कूलों के लिए मकर संक्रांति, रक्षाबंधन, सरस्वती पूजा, जन्माष्टमी, राम नवमी, भाईदूज और शिवरात्रि जैसी छुट्टियों को नई अवकाश सूची से बाहर रखा गया था.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन