Bihar Road Projects: सहरसा और सुपौल के बीच दूरी हुई आधी, इस सड़क के बनने से बेहद आसान और तेज हुआ सफर
Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Sep 2025 8:42 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Road Projects: बिहार में सहरसा और सुपौल के बीच सफर बेहद आसान हो गया है. दोनों जिलों के बीच दूरी आधी हो गई है. सहरसा-सुपौल मार्ग के तैयार हो जाने से कनेक्टिविटी बढ़ गई है. साथ ही लोगों को भी सहूलियत मिल रही है.
Bihar Road Projects: बिहार के कुछ जिलों में नए रोड का निर्माण तो कुछ जिलों में सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में भारतमाला परियोजना के तहत सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को तैयार कर दिया गया है. इसके साथ ही रहुआ में स्थापित टोल प्लाजा से लोगों का सफर बेहद आसान और तेज भी हो गया है. गाड़ियां फर्राटा भरते हुए पार कर रही है.
रोड किनारे लगाया गया बॉक्स
जानकारी के मुताबिक, इसी परियोजना के तहत एनएच 327 E को बेहद अच्छे तरीके से तैयार किया गया है. रोड के किनारे एक बॉक्स भी बनाया गया है. दरअसल, उस सड़क से आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी होती है या फिर वे असुरक्षित महसूस करते हैं तो इसकी शिकायत कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि लोगों की समस्याओं का जल्द ही समाधान भी किया जाएगा.
सिर्फ एक घंटे में सफर होगा पूरा
सहरसा और सुपौल के बीच की दूरी करीब 40 किलोमीटर है. दोनों जिलों के बीच की इस दूरी को तय करने में पहले 2 घंटे का समय लगता था. लेकिन, अब सड़क के बनने से सिर्फ एक घंटे का ही समय लग रहा है. सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग के रहुआ में टोल प्लाजा भी बनाया गया है. इसके बनने से लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा. साथ ही उनके समय की बचत भी हो रही है.
करोड़ों रुपये की लागत से हुआ तैयार
दरअसल, यह टोल प्लाजा एनएचएआई की तरफ से संचालित है, जहां से जो टोल शुल्क लिया जाता है. वही सड़क के रख-रखाव और विस्तार के लिए उपयोग होता है. इस परियोजना को करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया है.
लोगों को मिल रही बड़ी सहूलियत
इस रोड के बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है. लोगों के लिए आवागमन तो आसान हुआ ही लेकिन इसके साथ-साथ किसानों और व्यापारियों को भी बाजार तक पहुंचने में आसानी हो रही. सड़क मार्ग की मजबूती और चौड़ाई में सुधार की वजह से दुर्घटना दर को कम किया जा सका और ट्रैफिक भी नियंत्रित किया जा रहा है. इलाके में भविष्य में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.
Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: आज बिहार के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान के साथ ठनका का भी अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










