आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा, एडवाइजरी जारी

Published by :Preeti Dayal
Published at :02 May 2026 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar IMD Rain and Thunderstorm alert today

पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: आज पूरे बिहार में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो, आज कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. इस दौरान तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बिगड़ा हुआ है. किसी जिले में बादलों की आवाजाही, किसी जिले में मध्यम स्तर की बारिश तो किसी जिले में तेज बारिश दर्ज की जा रही है. इस बीच आज मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है. आज सभी जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की ओर से की गई अपील

मौसम विभाग की ओर से बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से इस दौरान खेतों में काम करने से बचने की अपील की गई. आज सुबह से ही पटना, नालंदा समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही गर्मी से लोगों को राहत मिली. कई घरों में तो कूलर और एसी बंद करने पड़ गए हैं.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, अगले 4 मई तक मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. 4 मई तक बिहार के जिलों में ठंडी हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. 4 मई के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. पटना की बात करें तो, मौसम विभाग ने यहां अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है. गरज-चमक के साथ बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग की माने तो, मोतिहारी, बगहा, बेतिया, मुजफ्फरपुर, शिवहर और रक्सौल जिले में झमाझम बारिश हुई. इसके अलावा पटना और अररिया समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा. कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. कैमूर जिले में 5 डिग्री तक तापमान लुढ़का. यहां का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पूर्णिया जिले में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने पूर्णिया जिले में बारिश की संभावना जताई है. जिले में रात भर झमाझम बारिश हुई और आज फिर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है. आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज तेज हवा के अलावा गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है.

इधर, शुक्रवार की पूरी रात जमकर बारिश के बाद शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादलों का बसेरा बना हुआ है. मौसम में हुए बदलाव के कारण जिले में दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

Also Read: 4 मई से सद्भाव यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार, जानिए कहां से करेंगे शुरुआत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन