Bihar Rain Alert: नालंदा-पटना-अररिया में तेज बारिश, इन जिलों में IMD की चेतावनी, लोगों से की अपील

Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार के विभिन्न जिलों में बारिश का दौर देखा जा रहा है. इस बीच नालंदा, अररिया और पटना के कुछ इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है. इसके साथ ही कई जिलों में बादल छाए हैं. आईएमडी की ओर से चेतावनी जारी की गई है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की एंट्री के साथ बारिश का दौर राज्य के लगभग हर जिले में देखा जा रहा है. इस बीच नालंदा, अररिया और पटना के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है. बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है. इसके अलावा किशनगंज और जमुई जिले में सुबह से बादल छाए हुए हैं. जिसके बाद अब से कुछ ही देर में बारिश होने की भी उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि, मौसम विभाग की ओर से आज बिहार के लगभग हर जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो, आज बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं येलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. वहीं, लगातार झमाझम बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के माने तो, तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकेगी. लेकिन, उमस वाली गर्मी भी कई जगह रहेगी.
2 जुलाई तक चलेगा बारिश का दौर
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 2 जुलाई तक पूरे राज्य में भारी बारिश देखने को मिलेगी. खासकर दक्षिण बिहार को लेकर अनुमान लगाया गया है कि, दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी. इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, खराब मौसम को देखते हुए बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, खेतों और खुले स्थानों में न जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










