Bihar Rain Alert: बिहार के इन 5 जिलों में अगले 3 घंटों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Bihar Rain Alert in 5 districts in next 3 hours

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार के जिलों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. इस बीच पटना मौसम विभाग की ओर से अगले दो से तीन घंटों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बादल गरजने के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के विभिन्न जिलों में मानसून इन दिनों पूरी तरह से मेहरबान है. कई जिलों में भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है. इसके साथ ही ठनका गिरने के कारण मौतें भी हो रही हैं. इस बीच बिहार के पांच जिलों में अगले दो से तीन घंटों में भयंकर बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग केंद्र, पटना के मुताबिक, सभी पांच जिलों में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

इन 5 जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग की माने तो, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उन पांच जिलों में गोपालगंज, सिवान, औरंगाबाद, गया और भागलपुर शामिल हैं. इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी देने के साथ लोगों से अलर्ट रहने की भी अपील की गई. बता दें कि, फिलहाल बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं दिनभर काले बादल छाए रह रहे हैं. तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में 5 जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है.

वज्रपात से 15 मौत, बाढ़ का खतरा मंडराया

इधर, बिहार में मौसम का मिजाज बदला तो आसमान से मौत बनकर बिजली भी गिरी. वज्रपात की चपेट में आकर 15 लोगों की मौत हो गयी. कहीं खेलते समय तो कहीं खेत में ठनका गिरा और चपेट में आकर 15 लोगों की जान चली गयी. रूक-रूक कर हो रही बारिश से नदियों में भी उफान है. कई गांवों में पानी घुस चुका है और बाढ़ का संकट मंडराने लगा है. दो जिलों में डायवर्सन ध्वस्त हुए. गया में पुल ढहा. लैंडस्लाइड से गया-कोडरमा रेलखंड पर परिचालन बाधित हुआ है.

नदियां दिखा रही रौद्र रूप

वहीं, बिहार के लगभग सभी जिलों में जोरदार बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफन आई है. नदियों का तेज धार देखकर तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोग सहम जा रहे हैं. उन्हें बाढ़ का खतरा सताने लगा है. फल्गु, गंगा, सोन, कोसी, पुनपुन समेत कई छोटी-बड़ी नदियां रौद्र रूप दिखा रही है. जिसके कारण आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट है. प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Also Read: India-Nepal Border: दो दिनों के लिए सील हुआ भारत-नेपाल बॉर्डर, बढ़ाई गई चौकसी, जानिए वजह

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन