Bihar Rain Alert: अगले 3 घंटे बिहार के कई जिलों में हो सकती है बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना

Updated:
विज्ञापन

Rain Alert

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों के लिए अगले तीन घंटे के दौरान बारिश और मेघ गर्जन और वज्रपात चेतावनी जारी की है. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों को लेकर अलर्ट हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार दोपहर को अलर्ट जारी किया. इसमें बताया गया कि जमुई, बांका जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. पटना मौसम विभाग ने इसे देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

तापमान पर क्या अपडेट आया

पटना मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा. कुछ जिलों में हवा चलेगी. दोपहर में गर्मी बढ़ जाएगी. लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. इसके अलावा बिहार के लगभग 20 जिलों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

22 और 23 को हो सकती बारिश

पटना मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, पटना, नालंदा, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में 22 और 23 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात की भी संभावना जताई है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी राजनीति में कैसे आये BJP बिहार अध्यक्ष ने बताया, बोले- क्या कोई नौवीं पास नेता हो सकता है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन