Bihar Politics: तेजस्वी राजनीति में कैसे आये BJP बिहार अध्यक्ष ने बताया, बोले- क्या कोई नौवीं पास नेता हो सकता है

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Feb 2025 2:47 PM

विज्ञापन

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

Bihar Politics: बिहार बीजेपी चीफ दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए एक है और हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं. तेजस्वी यादव को अगर बिहार में अपराध नजर आ रहा है तो यह उनके परिवार की देन है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार सियासी हमला बोला. उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, इस कारण राजनीति में चल रहे हैं. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कोई नौवीं पास हम लोगों के नेता हो सकते हैं? दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल गुरुवार को कैमूर में एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए हैं. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को ‘फादर ऑफ क्राइम’ बताते हुए कहा कि इन लोगों ने 2005 तक बिहार के अंदर आपराधिक प्रवृत्ति और अपराध को पैदा किया.

एक अपराधी मरता है और सौ नए पैदा हो जाते हैं- दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि इन्हीं लोगों के परिवार का जो अपराध का माहौल बनाया हुआ है वह आज तक राक्षस की तरह खड़ा है. एक अपराधी मरता है, एक जेल जाता है और 100 नए अपराधी पैदा हो जाते हैं. उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन की चर्चा करते हुए कहा कि संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन सभी जिलों में किया जा रहा है. 15 जनवरी से इसकी शुरुआत बगहा से हुई थी. आज कैमूर की धरती पर हम लोग आए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में मोदी और नीतीश के नेतृत्व में हो रहा विकास- प्रदेश अध्यक्ष

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अन्य चार घटक दलों के नेता मिलकर पूरे बिहार के अंदर कार्यकर्ताओं का समन्वय बनाने और उनका जोश बढ़ाने का काम कर रहे हैं. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग एवं नेतृत्व से बिहार विकास कर रहा है. यह पूरे बिहार के मतदाता एवं जनता के बीच दिखाई पड़ रहा है कि जनता विकास को पसंद कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में हाल ही में कैमूर पहुंचे थे. उन्होंने इस दौरान कई सौगात इस जिले को दी. यहां की जनता और मतदाता ने सोचा भी नहीं होगा कि इतनी आसानी से हमें यह सभी योजना एवं मेडिकल कॉलेज जैसा संस्थान मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें: जगदानंद सिंह की नाराजगी पर RJD सांसद का बड़ा खुलासा, बोले- अभी अकेले एकांत में….

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन