आज फिर सीएम नीतीश से सम्राट चौधरी ने की मुलाकात, 25 मिनट तक हुई बातचीत

Updated at : 12 Apr 2026 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
Samrat Chaudhary met CM Nitish Kumar today

सीएम हाउस के बाहर की तस्वीर

Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. आज फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे. शनिवार को भी दोनों की मुलाकात हुई थी. इस बीच संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल को सीएम नीतीश इस्तीफा दे सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया. इसके बाद से ही सियासी हलचल और भी तेज हो गई है. राजनीतिक नेताओं के बीच इस वक्त मुलाकात का दौर देखा जा रहा है. रविवार को फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात की. शनिवार को ही दोनों की मुलाकात हुई थी. आज फिर इस मुलाकात के बाद कयासों का सिलसिला तेज हो गया है.

किस मुद्दे पर बातचीत की चर्चा?

जानकारी के मुताबिक, आज सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार से लगभग 25 मिनट तक बातचीत की. इस दौरान सीएम हाउस में सम्राट चौधरी के साथ मंत्री विजय चौधरी और जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे. 25 मिनट तक बातचीत के बाद सभी नेता सीएम हाउस से बाहर निकले. संभावना जताई जा रही है कि उनके बीच बिहार में नई सरकार के स्वरूप को लेकर चर्चा हुई होगी.

मीडिया के सामने क्या बोले विजय चौधरी?

सीएम हाउस से बाहर निकलने के बाद मंत्री विजय चौधरी ने कहा, सम्राट चौधरी पहले भी सीएम हाउस आते थे. नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. स्वाभाविक है आपस में बातचीत होगी. अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. चंद दिनों का इंतजार है रुक जाइए.

नए सीएम पर विजय चौधरी बोले- BJP को तय करना है

आगे विजय चौधरी ने सीएम नीतीश के इस्तीफे पर कहा, सब कुछ जल्द पता चल जाएगा. साथ ही उन्होंने सीएम फेस पर कहा, यह बीजेपी को तय करना है. उनकी अनुशंसा पर एनडीए के विधायक दल में नेता चुना जाएगा. मुख्यमंत्री वही चुना जाएगा जो एनडीए की विधायक दल में नेता चुना जाएगा. बीजेपी की उसमें अहम भूमिका है. बीजेपी अनुशंसा करेगी तब नाम पर मोहर लगाई जाएगी.

शनिवार को क्या-क्या हुआ?

शनिवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में नए मंत्रिमंडल के स्वरूप और उसमें युवा चेहरों को शामिल करने जैसे मुद्दों पर चर्चा किए जाने के कयास लगाए गए.

दूसरी तरफ पटना में भारतीय जनता पार्टी की भी अहम बैठक होगी. जिसमें बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे. इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के चेहरे और सरकार गठन की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है. माना जा रहा है कि अंतिम फैसला एनडीए और केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर ही होगा.

Also Read: CM हाउस के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- ‘बिहार में निशांते कुमार चाहिए’

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन