Bihar Politics: NDA में शामिल होने पर मुकेश सहनी का आया बड़ा बयान, मिलन समारोह में सबकुछ कर दिया क्लियर

Updated:
विज्ञापन

मुकेश सहनी की फाइल फोटो

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाली अटकलों पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने विराम लगा दिया है. एनडीए में वापसी की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि वे महागठबंधन के साथ ही रहेंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की सियासत में जिस “पलटीबाज़ी” के लिए कई नाम मशहूर हैं, उन्हीं में से एक वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक बार फिर अपने रुख को साफ करते हुए राजनीतिक गलियारों में जारी तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. एनडीए में संभावित वापसी को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच सहनी ने दो टूक कहा- “भाजपा की नैया डावाडोल है, मैं वहां नहीं जाऊंगा.”

एनडीए में लौटने की संभावना से किया इनकार

पटना में आयोजित एक मिलन समारोह में बोलते हुए सहनी ने न सिर्फ एनडीए में लौटने की संभावना से इनकार किया, बल्कि यह भी ऐलान कर दिया कि वो महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं. इस कार्यक्रम में पूर्व आईपीएस अधिकारी नुरुल होदा ने वीआईपी की सदस्यता ली, जिससे पार्टी को एक सियासी संबल भी मिला.

सहनी ने कहा कि महागठबंधन में 17 अप्रैल को होने वाली अहम बैठक में वह शामिल होंगे, जहां सीट शेयरिंग को लेकर निर्णय होगा. उन्होंने कहा, “मेरे विधायक तोड़ लिए गए, फिर भी मैं झुका नहीं. भाजपा की चाल अब सब समझ चुके हैं. अब मैं एनडीए में कभी नहीं जाऊंगा.”

2020 में एनडीए के साथ लड़े थे चुनाव

उन्होंने दावा किया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन एकजुटता के साथ उतरेगा और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी. बता दें कि, 2020 में सहनी एनडीए के साथ चुनाव लड़े थे, लेकिन बाद में सियासी मतभेदों के चलते उन्होंने नाता तोड़ लिया. अब एक बार फिर, उन्होंने सियासी पिच पर अपनी टीम चुन ली है और वो फिलहाल NDA नहीं, महागठबंधन है.

Also Read: CM नीतीश को पसंद है पटना के इस रेस्टोरेंट का डोसा, कई बड़े नेता भी चख चुके हैं यहां का स्वाद

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन