Bihar Politics: मंगनीलाल मंडल ने संभाला राजद प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा दांव

Published by : Aniket Kumar Updated At : 21 Jun 2025 1:44 PM

विज्ञापन

Bihar Politics: राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने आज पदभार ग्रहण किया है. अति-पिछड़ा वर्ग से आने वाले मंगनीलाल की नियुक्ति पार्टी की सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति का हिस्सा है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Politics: राजद के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन और गुलाब की पंखुड़ियों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. तेजस्वी यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया, शॉल ओढ़ाया और मिठाई खिलाकर पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी.

जनता का विश्वास जीतने का भरोसा

तेजस्वी यादव ने कहा कि मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में राजद जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा. खुद मंगनीलाल ने कहा कि वे पार्टी के दायित्व को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से निभाएंगे.

सामाजिक समीकरण साधने की पहल

धानुक समाज से आने वाले 77 वर्षीय मंगनीलाल मंडल अति-पिछड़ा वर्ग से राजद के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. इससे पहले छह अन्य नेता यह पद संभाल चुके हैं. राजद ने यह कदम अति-पिछड़ा वर्ग को अपने पक्ष में मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया है.

ALSO READ: Tej Pratap-Aishwarya Divorce मामले में सुनवाई आज, पिछली तारीख पर ऐश्वर्या के वकील ने मांगी थी मोहलत

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन