Bihar Politics: सीएम अचानक क्यों पहुंचे पार्टी कार्यालय, नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर क्या पूछा

Bihar Politics मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद थे.
Bihar Politics जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार की शाम करीब साढ़े पांच अचानक से जदयू प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. सीएम को देखकर मौजूद पार्टी नेता और कार्यकर्ता खुश हो गए. सीएम ने भी उन लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद थे. करीब 20 मिनट तक पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने और हालचाल लेने के बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गये.
गौरतलब है कि रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन होने की वजह से शाम तक नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeshkumar Ojha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










