Bihar Politics: तेजप्रताप-अनुष्का मामले में चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, तेजस्वी यादव पर क्या बोल गए…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 May 2025 11:29 AM
Bihar Politics: बिहार की सियासत में इन दिनों तेजप्रताप और अनुष्का मामले को लेकर हलचल मची हुई है. इसी क्रम में लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. चिराग ने साफ कहा कि, 'मैं मानता हूं कि किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.'
Bihar Politics: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर विवाद इन दिनों गहराया हुआ है. बिहार की सियासत में लगातार इसे लेकर हलचल मची हुई है. इस मामले के बाद हाल ही में लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया. जिसके बाद यह मामला और भी गहरा गया. वहीं, अब इस मामले में लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. दरअसल, चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि, ‘यह मामला उनके परिवार और पार्टी के अंदर का मामला है.’
‘किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.’
इसके साथ ही इस दौरान चिराग पासवान ने यह भी कहा कि, ‘इस मामले में किसी को भी अपना पक्ष रखने की जरूरत नहीं है.’ इसके साथ ही चिराग का यह भी कहना था कि, ‘मैं मानता हूं कि किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.’ कुल मिलाकर देखा जाए तो, तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद को लेकर हलचल मची हुई है. दरअसल, तेजप्रताप और उनकी पत्नी एश्वर्या राय के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच तेजप्रताप यादव ने अपने 12 साल पुराने प्यार का इजहार सोशल मीडिया के जरिये किया.
तेजस्वी यादव पर कही ये बात
हालांकि, बाद में तेजप्रताप यादव ने सफाई दी और उस पोस्ट को डिलीट कर दिया. तेजप्रताप यादव ने फोटो को एआई से जेनेरेट कर सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने की बात कहीं थी. हालांकि, जब इस मामले में लालू यादव ने बड़ा एक्शन लिया तो विवाद और भी बढ़ गया. खैर, पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बधाई दी. उन्होंने कहा कि, ‘मुझे खुशी है कि मेरे भतीजे का जन्म हुआ है. अगर यह मुलाकात का मौका है, तो आपको इस पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए. पिछली बार जब हम एक-दूसरे से मिले थे, तो उसे एक ठीक-ठाक बैठक भी नहीं कहा जा सकता.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










