Bihar Police: बिहार में STF हुई मजबूत, 8 सेल का कर लिया गठन, ये है लिस्ट...
Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 May 2025 3:39 PM
Bihar Police: बिहार में आपराधिक मामलों को कम करने और अपराधियों को सलाखों तक पहुंचाने में एसटीएफ की बड़ी भूमिका है. ऐसे में अगस्त महीने में एसटीएफ अपने 25 साल पूरे कर लेगी. बता दें कि, अब तक एसटीएफ ने 8 सेल का गठन कर लिया है. इसके साथ ही अभी और भी मजबूत होने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं.
Bihar Police: बिहार में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों को कम करने और अपराधियों को सलाखों तक पहुंचाने में पुलिस टीम एसटीएफ की अहम भूमिका रही है. अगस्त महीने की 8 तारीख को बिहार एसटीएफ अपने 25 साल पूरे कर लेगी. बता दें कि, अब तक बिहार एसटीएफ अपने 8 सेल का गठन कर चुकी है, जो अपराधियों की धर-पकड़ में लगातार सक्रीय रह रही है. ऐसे में बिहार एसटीएफ अब खुद को और भी मजबूत बनाने की ओर बढ़ रही है. बता दें कि, सभी 8 सेल में इंस्पेक्टर और दारोगा रैंक के प्रशिक्षित अधिकारी हैं.
सभी 8 सेल कुछ इस प्रकार हैं…
- बिहार एसटीएफ अंतरराज्यीय सेल – यह एसटीएफ का अंतरराज्यीय सेल है जो बिहार के उन अपराधियों पर नकेल सकता है जो यहां अपराध करने के बाद बाहर भाग जाते हैं. यह सेल उन अपराधियों पर भी नजर रखता है, जो दूसरे राज्यों से यहां आकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं.
- बिहार एसटीएफ बैंक डाका सेल- अगर किसी बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है, तो वहां यह सेल एक्टिव हो जाती है. फरार हुए बैंक लुटेरों और डकैतों को पकड़ने की जिम्मेदारी इसी सेल पर है.
- बिहार एसटीएफ अभियान दल सेल- एसटीएफ के अभियान दल सेल में विशेष रूप से प्रशिक्षित जवान शामिल हैं. इस सेल के जवान जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन करते हैं.
- बिहार एसटीएफ आर्म्स सेल- यह सेल अवैध हथियार तस्करी को लेकर एक्टिव रहती है. हथियार तस्करों के अड्डों पर छापा मारकर उन्हें पकड़ना और मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करना इसी सेल की जिम्मेदारी है.
- बिहार एसटीएफ हिट टीम सेल- इस सेल का गठन एकाएक छापेमारी करने के लिए किया गया है. इसमें शामिल जवान कभी भी और कहीं भी अपराधियों पर अचानक धावा बोलते हैं, जिससे उन्हें संभलने और समझने का मौका तक नहीं मिलता.
- बिहार एसटीएफ सोशल मीडिया सेल- इस सेल का मुख्य काम सोशल मीडिया पर नजर रखना है. इसके जरिये अशांति फैलाने वालों पर एसटीएफ नजर रखती है. सोशल मीडिया के जरिये आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर होती है.
- बिहार एसटीएफ नारकोटिक्स सेल- इस सेल की जिम्मेदारी मादक पदार्थों की बिक्री रोकना है. नशीले पदार्थ बेचने वाले सौदागरों को पकड़ने का जिम्मा भी है.
- बिहार एसटीएफ कोढ़ा सेल – इस सेल के जरिये लूट-छिनतई करने वाले कटिहार के कोढ़ा गिरोह के सदस्य सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में सक्रिय हैं. एसटीएफ ने इस गिरोह पर नकेल कसने के लिए कोढ़ा सेल गठित किया है.
Also Read: Bihar New Railway Line: बिहार के इस जिले में बिछेगी 53 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन, सर्वे का काम पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










