Patna News: पटना में बहादुरपुर PSI घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने किया सख्त एक्शन

पटना में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए PSI
Patna News: पटना के बहादुरपुर थाना में तैनात PSI अजय कुमार को निगरानी विभाग ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी को निगरानी अदालत में पेश किया गया, मामला भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दर्ज हुआ.
Patna News: पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में तैनात पीएसआई अजय कुमार को शुक्रवार को निगरानी विभाग ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. IPS अधिकारी पंकज कुमार दराज ने इस मामले की पुष्टि की. गिरफ्तारी के बाद अजय कुमार को निगरानी अदालत में पेश किया गया.
रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी
जानकारी के अनुसार, अजय कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक मामले के सिलसिले में विक्रम ज्योति से 7,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने पर निगरानी विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि अजय कुमार समय-समय पर पैसे की मांग करता रहता था.
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
अजय कुमार के खिलाफ पटना के निगरानी थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या 21/2025 दर्ज की गई है. अधिकारी बता रहे हैं कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सख्त संदेश आम लोगों के लिए
निगरानी विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी अवैध मांग की सूचना तुरंत दी जाए ताकि समय पर कार्रवाई हो सके.
Also Read: बिहार में SI की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, 10 महीने पहले हुई थी शादी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




