Bihar Weather: बिहार के 3 जिलों में ऑरेंज और 35 जिलों में येलो अलर्ट, भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Sep 2025 2:17 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले 48 घंटे के दौरान यहां के 3 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं.
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा इसे लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है. IMD ने बताया है कि अगले 48 घंटे के दौरान यहां के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना है.

बिहार के 35 जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल और वैशाली जिले में औसत दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है. इन जिलों में तेज हवा चलने के साथ-साथ ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है.
बिहार में क्यों मौसम ने बदला मिजाज
मौसम विभाग ने बताया कि बांग्लादेश के पूर्वोत्तर हिस्से में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है. इसके अलावा असम के मध्य हिस्से में भी समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इस वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नदियों के जलस्तर पर क्या अपडेट
पिछले दो दिनों से बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है. इस वजह से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. गंगा, कोसी समेत सभी नदियां उफान पर हैं. दर्जनों गांवों में कटाव जारी है. लोगों को घर छोड़ के जाना पड़ रहे है. अगर बारिश में कमी नही आएगी आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और भी भयावह हो सकती है. वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ सकती है.
इसे भी पढ़ें: NDA Seat Sharing: जीतन राम मांझी का बड़ा ऐलान, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो अकेले 100 सीटों पर लड़ेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










