इस बार के पंचायत चुनाव में रिजर्वेशन लिस्ट बना और बिगाड़ सकता है पूरा खेल, जानिए कैसे

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :12 May 2026 2:08 PM
विज्ञापन
Bihar Panchayat Elections reservation list

बिहार पंचायत इलेक्शन

Bihar Panchayat Chunav: बिहार में जल्द ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं. इसकी तैयारी अभी से ही की जा रही है. इस बार के चुनाव में रिजर्वेशन लिस्ट बेहद खास बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि इस लिस्ट के आने के बाद सियासी खेल बन या बिगड़ सकता है.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav: बिहार में इस साल के अंत तक पंचायत चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है. इसकी तैयारी पंचायती राज विभाग के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भी की जा रही है. इस बार के चुनाव में आरक्षण रोस्टर (रिजर्वेशन लिस्ट) और जनसंख्या प्रकाशन बेहद खास माना जा रहा है. इससे चुनाव प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है.

क्यों खास माना जा रहा आरक्षण रोस्टर?

जानकारी के मुताबिक, किस पंचायत में मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य या फिर जिला परिषद सीट एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी या फिर महिलाओं के लिए आरक्षित होगी, इसका पता आरक्षण रोस्टर के आने के बाद ही चल सकेगा. ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की नजरें अब आने वाले लिस्ट पर टिक गई हैं. ऐसे में सियासी सरगर्मी अभी से ही बढ़ गई है.

जनसंख्या के नए आंकड़ों पर नजर

पंचायत चुनाव को लेकर अभी सबसे ज्यादा फोकस जनसंख्या के नए आंकड़ों के प्रकाशन और उसके आधार पर जिस तरह सीटों का निर्धारण किया जाना है, उस पर बना हुआ है. आंकड़े आने के बाद ही हर जिले के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाएगा. बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव की बड़ी खासियत है. इसी के जरिए गांव की सरकार चुनी जाती है, जिसका असर जमीनी स्तर पर लागू होने वाली विकास योजनाओं पर पड़ता है.

इस बार चुनाव हो सकता है दिलचस्प

बिहार सरकार की ओर से गांव इलाकों को लगातार डेवलप किया जा रहा है. सड़क, पेयजल, पक्की नाली समेत कई योजनाएं गांव इलाकों के डेवलपमेंट के लिए लाई गई हैं. ऐसे में इस बार जनता ऐसे चेहरे को नेता बनाने की तैयारी में है जो विकास योजनाओं को धरातल पर उतार सके. माना यह भी जा रहा है कि इस बार के पंचायत चुनाव में युवा उम्मीदवारों की भी भागीदारी अहम होने वाली है. इसके अलावा डिजिटल चुनाव प्रचार की वजह से इस बार का चुनाव और भी दिलचस्प हो सकता है.

पंचायत चुनाव में चिप वाले ईवीएम का होगा इस्तेमाल

इस बार के पंचायत चुनाव में चिप वाले ईवीएम से वोट डाले जायेंगे. चिप वाले ईवीएम की खासियत कुछ इस प्रकार है-

  • ईवीएम अगर नष्ट हो जाता है तो चिप में लोगों का एक-एक वोट सेफ रहेगा.
  • एक बूथ पर कितने लोगों ने वोट डाले, ये चिप की मेमोरी में रिकॉर्ड रहेगा.
  • वोटिंग के बाद चिप को स्टोर किया जा सकता है. ताकि सालों बाद बेहद आसानी से सबूत के तौर पर देखा जा सके.
  • ईवीएम में पहले से स्टोर मेमोरी को होने वाले चुनाव से पहले डिलीट किया जा सकता है.

Also Read: बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एप्रन के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन