सहरसा-मधेपुरा वालों के लिए खुशखबरी, पटना जाना होगा और आसान, 1400 करोड़ की लागत NH-107 हो रहा तैयार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Dec 2025 8:06 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Saharsa-Purnia-Highway: बिहार में कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने जा रही है. खगड़िया से सहरसा और मधेपुरा होते हुए पूर्णिया को जोड़ने वाली महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया एनएच-107 का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. 177 किमी लंबी यह सड़क बनने से आना-जाना आसान होगा.

विज्ञापन

Saharsa-Purnia-Highway: बिहार में खगड़िया से सहरसा, मधेपुरा से होकर पूर्णिया जिले को जोड़ने वाली महेशखूंट- सहरसा- पूर्णिया एनएच-107 का करीब 177 किमी लंबाई में करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण अगले साल पूरा होने की संभावना है. इससे इन जिलों के लोगों का आना-जाना आसान होगा और विकास को गति मिलेगी. खासकर सहरसा और मधेपुरा जिले के लोगों को पटना, खगड़िया और भागलपुर जिला में पहुंचने में सुविधा होगी.

पहले चरण में 90 किमी सड़क बन रही

इस सड़क के बन जाने से पूर्वांचल के राज्यों में भी आवागमन सुगम हो सकेगा. फिलहाल इस सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की समस्या का समाधान लगभग हो चुका है. सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है. सूत्रों के अनुसार एनएच-107 का निर्माण दो चरणों में करने की प्रक्रिया वर्ष 2018 से शुरू हुई थी. इसमें पहले चरण में करीब 90 किमी लंबाई में सड़क बन रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सड़क को मिला नया नाम

दूसरे चरण में करीब 87.9 किमी लंबाई में सड़क का निर्माण हो रहा है. इस पूरी सड़क परियोजना में 15 छोटे-बड़े पुल स्वीकृत किये गये हैं. इनमें दो बड़े, आठ छोटे और पांच रेलवे ओवर ब्रिज शामिल हैं. इन सभी का निर्माण किया जा रहा है. इस सड़क का नया नाम एनएच-231 है. यह सड़क बनने के बाद एनएच-31 से जुड़ जायेगी, जिससे इस सड़क से आवागमन करने वालों को अधिक सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को एक साथ नहीं मिलेंगे दो लाख, आवेदन की अंतिम तिथि होगी फिक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

इसे भी पढ़ें:सावधान! बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन