Bihar News: बिहार के इस जिले में पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, 96 चक्का ट्रक पर किया गया लोड, जानिए खासियत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Jan 2026 1:44 PM

विज्ञापन

बिहार पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

Bihar News: दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार के गोपालगंज जिले में पहुंच गया है. गोपालगंज पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया. साथ ही पूजा-अर्चना भी की. इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए.

विज्ञापन

Bihar News: तमिलनाडु के महाबलीपुरम से पूर्वी चंपारण के लिए चला दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग आज बिहार में प्रवेश कर गया. बिहार के गोपालगंज जिले में शिवलिंग के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और हर-हर महादेव के नारे लगाए. जिला प्रशासन के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों ने भी शिवलिंग की पूजा-अर्चना की और फूल-चंदन लगाकर स्वागत किया.

विशेष डिजाइन वाले ट्रक पर किया गया लोड

210 मीट्रिक टन वजन होने के कारण शिवलिंग को ले जाने के लिए विशेष डिजाइन वाला 96 चक्का ट्रक पर लोड किया गया है. गोपालगंज की यात्रा करीब 48 से 50 घंटे में पूरी कर पूर्वी चंपारण में शिवलिंग प्रवेश करेगा. गोपालगंज में जगह-जगह लोग शिवलिंग का स्वागत और पूजा अर्चना के लिए खड़े रहे.

क्या है शिवलिंग की खासियत

इस शिवलिंग की खासियत यह बताई गई कि इसे महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में तैयार किया गया है. शिवलिंग एक ही विशाल ग्रेनाइट पत्थर से बना है, जो इसे भारतीय शिल्पकला का अद्भुत नमूना बनाता है. शिवलिंग में पारंपरिक दक्षिण भारतीय नक्काशी शैली की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही है. शिवलिंग का निर्माण करने वाली कंपनी के संस्थापक विनायक वेंकटरमण ने बताया था कि इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

कब तक होगा मंदिर में स्थापित?

दरअसल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति से जुड़े किशोर कुणाल ने विराट रामायण मंदिर का निर्माण कराने के लिए शिलान्यास किया था. आकार में यह मंदिर 1080 फुट लंबा और 540 फुट चौड़ा होगा. 20 जून 2023 को शिलान्यास के बाद नींव, प्रवेश द्वार, सिंह द्वार, नंदी मंडप और गर्भगृह का पाइलिंग कार्य पूरा किया जा चुका है. संभावना जताई जा रही है कि नए साल में फरवरी तक यह शिवलिंग विराट रामायण मंदिर में स्थापित हो जायेगा.

Also Read: Bihar Teacher News: नए साल में बिहार के 82000 नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, नीतीश सरकार का ऐलान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन