Bihar News: इन जिलों में पर्यटक ले सकेंगे वॉटर स्पोर्ट्स का मजा, एडवेंचर का शौक रखने वालों को मिलेगा शानदार अनुभव

Bihar News: बिहार सरकार पर्यटन की दिशा में खास ध्यान दे रही है. ऐसे में अब पर्यटक बिहार में ही गोवा जैसा मजा ले सकेंगे. इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से बड़ी तैयारी की जा रही है. बिहार में अब पर्यटक वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे. 8 जिलों में इसे लेकर खास तैयारी की गई है.
Bihar News: बिहार सरकार पर्यटन की दिशा में खास ध्यान दे रही है. देश के साथ-साथ विदेश के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में बिहार की ओर आकर्षिक हो, इसे लेकर उच्च स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं. ऐसे में अब पर्यटक गोवा जैसा मजा लेने के लिए बिहार भी आ सकेंगे. दरअसल, पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों के लिए झीलों और नदियों में वॉटर स्पोर्ट्स की तैयारी की गई है. जिससे वे सुनहरे यादों को कैद कर सकेंगे. बिहार के कुल 8 जिलों में पर्यटक इसकी सुविधा ले सकेंगे.
इन जिलों में हो चुकी है शुरूआत
जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और बांका में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की जा चुकी है. इसके अलावा पटना के दीघा स्थित गंगा नदी, मोतिहारी स्थित मोती झील, पश्चिम चंपारण के अमवा वन और बांका के ओढ़नी झील में वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा का आनंद पर्यटक उठा रहे हैं. तो वहीं, 4 जिलों मुजफ्फरपुर, मुंगेर, पूर्णिया और गया में भी वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा देने को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है.
इन सभी सुविधाओं का ले सकेंगे आनंद
खबर की माने तो, पर्यटन विभाग की ओर से मुजफ्फरपुर के मनिका झील, मुंगेर में हवेली खड़गपुर झील और गया में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की मंजूरी दे दी गई है. तो वहीं, पूर्णिया की बात करें तो, वहां स्थानीय स्तर पर अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल करने की कार्यवाही की जा रही है. खबर के मुताबिक, 476.11 लाख रुपये मुजफ्फरपुर में मनिका मन झील में पर्यटकीय संरचनाओं के विकास पर खर्च किए जायेंगे. इधर, सुविधाओं को लेकर बात करें तो, इसमें मुख्य भवन बनाया जाएगा, जिसमें डबल ऊंचाई वाला डाइनिंग क्षेत्र, रसोई, ओपन सीटिंग डेक, पार्किंग, चिल्ड्रेन पार्क के साथ ही वॉटर स्पोर्ट्स की भी सुविधा होगी. इसके साथ ही मोटर बोट की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे एडवेंचर का शौक रखने वालों को शानदार अनुभव प्राप्त होगा.
Also Read: Firing In Patna: सुबह-सुबह गोलियों की गूंज से कांप उठी राजधानी, हॉस्टल में युवक की हत्या से हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










