Good News! बिहार इस मामले में पूरे देश में अव्वल, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

Updated at : 28 Apr 2025 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Jail

Jail

Bihar News: बिहार ने एक नया कीर्तीमान रचा है. जेलों में मुलाकातियों का डिजिटल ब्योरा रखने में पूरे देश में बिहार प्रथम स्थान पर है. बिहार ने देश की राजधानी दिल्ली को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar News: बिहार एक मामले में देश में पहला स्थान लाया है. दिल्ली जैसे शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, बिहार जेलों में मुलाकातियों का डिजिटल ब्योरा रखने में बिहार पूरे देश में अव्वल है. 2024-25 के दौरान बिहार की 59 जेलों में बंद कैदियों से करीब 7.21 लाख लोगों ने मुलाकात की, जिनमें 99.99 फीसदी मुलाकातियों की पहले से ऑनलाइन एंट्री के बाद ही जेल परिसर में एंट्री दी गई. वहीं, उत्तर प्रदेश के जेलों में सबसे अधिक 22.15 लाख मुलाकाती आए. लेकिन, 98 फीसदी से अधिक मुलाकातियों की मैनुअल एंट्री हुई. दो फीसदी भी मुलाकातियों की डिजिटल एंट्री नहीं की गयी.

VC के जरिए मुलाकात में भी बिहार तीसरे नंबर पर

इसके अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग से कैदियों से मुलाकात के मामले में भी बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे नंबर पर रहा. इस दौरान महाराष्ट्र में 1,55,135, दिल्ली में 59,341 और बिहार में 42,412 कैदियों की वीसी के जरिए मुलाकात कराई गई. मालूम हो कि जेलों में बंद कैदियों की उनके परिजनों से मुलाकात की व्यवस्था को और पारदर्शी और सुगम बनाने को लेकर देशभर की जेलों में ई-मुलाकात की व्यवस्था की गई है.

कहां पहुंचे कितने मुलाकाती?

भारत सरकार के नेशनल प्रिजन पोर्टल के अनुसार, एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच बिहार के आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर में सबसे अधिक 39134 मुलाकाती कैदियों से मिलने आये. इसके बाद मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में 37938, सेंट्रल जेल गया में 27272, जिला जेल सीतामढ़ी में 26983, सेंट्रल जेल पूर्णिया में 26477, जिला जेल अररिया में 25833, जिला जेल हाजीपुर में 23590, जिला जेल आरा में 23166, जिला जेल बिहारशरीफ में 22668, जिला जेल छपरा में 20895 और जिला जेल समस्तीपुर में 20618 मुलाकाती पहुंचे.

ALSO READ: Ration Card List: ये लोग हो जाएं सतर्क! 4 लाख राशन कार्ड धारकों की लिस्ट तैयार, ये नहीं कराया तो कटेंगे नाम

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन